लखनऊ (ब्यूरो)। शहर के स्कूल और कॉलेज में गुरुवार को हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संस्थानों में सेमिनार, काव्य पाठ से लेकर अलग अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एलयू के इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी विभाग में कई तरह की प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम संकायाध्यक्ष प्रो। एके सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कविता लेखन, निबंध लेखन के विजेताओं को सम्मानित किया गया। एलयू के अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ ने ने भी हिन्दी दिवस मनाया। मुख्य वक्ता डॉ। आशीष पांडेय ने हिन्दी की खासियत बताई। मौके पर प्रो। आरपी सिंह समेत अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज

कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता चंद्रयान मील का पत्थर विषय पर, कहानी, काव्य पाठ, ततक्षण वाक प्रतियोगिता कार्यक्रम हुए। कॉलेज प्राचार्य डॉ। सुरभि जी गर्ग, प्रवक्ता डॉ कुमुद पांडेय ने अपने विचार रखे। प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।

सेंट जोसेफ कॉलेज

नीरू मेमोरियल सोसायटी, लखनऊ के तहत सेंट जोसेफ कॉलेज की सभी शाखाओं में वृक्षारोपण किया गया। बच्चों के लिए हिन्दी प्रतियोगिताएं जैसे काव्य पाठ, भाषण लेखन का आयोजन किया गया। सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल, प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।

बाल निकुंज इंटर कॉलेज

स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। साथ ही प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रबंध निदेशक हृदय नारायण जायसवाल द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

लखनऊ पब्लिक स्कूल

स्कूल में हिन्दी सप्ताह का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों के लिए कई इंटरब्रांच कंप्टीशन का आयोजन हुआ। गुरुवार को समापन पर स्टूडेंट्स ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल प्रबंधक लोकेश सिंह और निदेशिका रश्मि पाठक मौजूद रहीं।

बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान

संस्थान में मुख्य अतिथि एलयू के भूविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो ध्रुव सेन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने जलवायु परिवर्तन प्राकृतिक या मानवजनित शीर्षक पर एक दिलचस्प एवं महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया और जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और सतत विकास पर चर्चा की। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो। महेश जी ठक्कर, वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ। अनुपम शर्मा मौजूद रहेे।

नवयुग कन्या महाविद्यालय

हिंदी विभाग की संस्था नव ज्योतिका और काव्योम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि प्रो। सुरेन्द्र विक्रम, हिंदी विभाग लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज एवं प्रो। अलका पांडे, हिंदी विभाग एलयू उपस्थित रहीं। प्राचार्या प्रो। मंजुला उपाध्याय ने हिन्दी में इस्तेमाल होने वाली अन्य भाषाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान विजेताओं का सम्मान भी किया गया।

इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज

कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय डॉ। आएशा अब्बासी, सहित सभी विभागाध्यक्ष ने हिन्दी की उपयोगिता पर चर्चा की। वहीं अंशिका व नूर फातिमा ने प्रश्नोत्तरी मे सही उत्तर देकर हिंदी की महत्ता को बताया। संयोजक पवन शुक्ला रहे।

करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज

हिंदी विभाग की ओर से कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ। हरिशंकर मिश्र ,पूर्व प्रोफेसर, हिंदी व आधुनिक भारतीय भाषा विभाग एलयू रहे। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ। जरीना सईद ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।

दिल्ली पब्लिक स्कूल जानकीपुरम

हिंदी दिवस के मौके पर कविता वाचन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें कक्षा-एक के सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने हिस्सा। प्रधानाचार्या नीरू भास्कर ने बच्चों की सराहना की।