- डीजे आईनेक्स्ट हिटलिस्ट बॉलीवुड कांटेस्ट के लकी विनर बने आदर्श गुप्ता

LUCKNOW:लेटेस्ट खबरों से अपने रीडर्स को अपडेट रखने के साथ दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अक्सर मनोरंजक कांटेस्ट भी लेकर आता है। जिसमें रीडर्स को आकर्षक गिफ्ट जीतने का मौका भी मिलता है। इसी क्रम में डीजे आईनेक्स्ट बलेंजिया प्रजेंट्स हिटलिस्ट बॉलीवुड कांटेस्ट लेकर आया है। इसमें बॉलीवुड से संबंधित रोज एक सवाल पूछा जाता है। बड़ी संख्या में लोगों ने इसके सही जवाब हमें भेजे हैं। इनमें से लकी विनर बने हैं आदर्श गुप्ता। उन्हें डीजे आईनेक्स्ट ऑफिस में रीजनल एडिटर धर्मेद्र सिंह ने गिफ्ट वाउचर दिया।

बंपर प्राइज: तनिष्क का वाउचर

हिटलिस्ट बॉलीवुड कांटेस्ट के तहत रीडर्स से डेली बॉलीवुड से जुड़े सवाल पूछे गये थे। जिसका जवाब उसी दिन के एडिशन में छिपा रहता था। सही जवाब देने वाले रीडर्स में डेली एक लकी विनर को बिग बाजार की ओर से गिफ्ट वाउचर, वीकली विनर्स को टाइमेक्स वॉच और एक लकी विनर को तनिष्क की ओर से 10 हजार रुपए का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा।

लखनऊ की हर खबर

लकी विनर आदर्श ने बताया कि वो काफी समय से डीजे आईनेक्स्ट के रीडर हैं। मुझे इसमें छपी हर खबर पसंद आती है। लखनऊ की अधिकतर खबरें इसमें मिल जाती हैं। साथ ही इसमें कांटेस्ट भी होते रहते हैं। जिससे इंट्रेस्ट भी बना रहता है। उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही बेहतरीन कांटेस्ट होते रहेंगे।