लखनऊ (ब्यूरो)। अलीगंज में संडे दोपहर तेज रफ्तार कार ने तीन साल की मासूम बच्ची को मां की आंखों के सामने रौंद दिया। बेटी को खून से सना देख मां बेहोश हो गई। हादसे के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया। अलीगंज पुलिस ने पिता अभिषेक राजवंशी की तहरीर पर आरोपी ड्राइवर लाल ङ्क्षसह के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभिषेक ने बताया कि वह डीएस कालोनी सीतापुर रोड अलीगंज में रहता है। संडे दोपहर उनकी बेटी राधिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी कालोनी में रहने वाले लाल ङ्क्षसह ने टाटा नेक्सान कार से तेज रफ्तार में आकर बेटी को कुचल दिया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

केस एक

दो नवंबर 2023 को पीजीआई रोड पर बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही महिला की स्कूटी में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे और बेटी की मौत हो गई थी।

केस दो

11 मार्च की रात महानगर में मिडलैंड अस्पताल के सामने तेज रफ्तार कार सवार ने दो लोगों को कुचला दिया था। दोनों की मौत हो गई। आरोपित चालक प्रतीक जायसवाल फरार है।

केस तीन

17 जुलाई 2023 को मलिहाबाद के गांव खेड़ा में कार ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी थी। पिता वीरेंद्र ने दो परिवार के बीच रंजिश के चलते चालक पर जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया था।

केस चार

नवंबर 2023 में मोहनलालगंज के अतरौली में घर के बाहर खेलती पांच वर्षीय शिवानी को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया था। बच्ची की मौत हो गई थी।

ट्रक की भिड़ंत से घायल

माल जेहटा रोड पर शनिवार रात दो बजे मौरंग लदी ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। घायल कार चालक गैराज मालिक इटौंजा निवासी संतोष को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक भोले निवासी ग्राम मक्का खेड़ा, अजगैन उन्नाव को शेरपुर से पकड़ लिया।