- एलयू में पीजी एंट्रेंस एग्जाम आज से, एक घंटे पहले पहुंचना होगा

- दो शिफ्ट में एलयू कराएगा एंट्रेंस एग्जाम

- 15 अक्टूबर को एमएड का एंट्रेंस एग्जाम

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : एलयू के पीजी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम शनिवार <द्गठ्ठद्द>(10 अक्टूबर) से शुरू हो रहे हैं, जो 17 अक्टूबर तक चलेंगे। एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को एग्जाम की टाइमिंग से करीब एक घंटे पहले सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान स्टूडेंट्स को जांच के बाद एंट्री दी जाएगी। एंट्रेंस एलयू के ओल्ड व न्यू कैंपस के साथ केकेसी पीजी कॉलेज के सेंटर्स पर होंगे।

दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ। दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि एंट्रेंस दो शिफ्ट में होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इसकी रिपोर्टिग टाइमिंग सुबह नौ बजे होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट 2:00 से 3:30 बजे तक होगी। इसकी रिपोर्टिग टाइमिंग दोपहर एक बजे होगी।

15 अक्टूबर को एमएड एंट्रेंस

डॉ। श्रीवास्तव ने बताया कि एमएड एंट्रेंस 15 अक्टूबर को पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से 11:30 बजे के बीच होगा।

पहले दिन इन विषयों का होगा एंट्रेंस

10 अक्टूबर- सुबह की मीटिंग में मास्टर्स हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमएससी जुलॉजी, एमएससी कम्प्यूटर साइंस

दोपहर की मीटिंग में - मास्टर्स पब्लिक हेल्थ, एमएससी एंथ्रोपोलॉजी, एमएससी मैथमेटिक्स