- गाजीपुर के सेक्टर सी की घटना

- इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत, महिला गंभीर

LUCKNOW: गाजीपुर एरिया में पारिवारिक कलह से परेशान एसआईटी इंस्पेक्टर ने वाइफ को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दंपति को इलाज के लिये ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां इंस्पेक्टर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी।

लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

एसआईटी में तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार त्रिपाठी (भ्7) इंदिरानगर के सी-क्फ्09 निवासी आरएन शुक्ला के मकान में वाइफ ममता, बेटे प्रणय और बेटी ऐश्वर्य के साथ किराये पर रहते थे। सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी के मुताबिक, बुधवार रात करीब क्0.फ्0 बजे अशोक कुमार त्रिपाठी का वाइफ ममता से विवाद हो गया और उन्होंने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ममता की कनपटी में गोली मार दी। गोली लगते ही ममता जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद इंस्पेक्टर त्रिपाठी ने रिवॉल्वर खुद की कनपटी से सटाकर फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे मकान मालिक आरएन शुक्ला ने वहां का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में इंस्पेक्टर त्रिपाठी और ममता खून से लथपथ जमीन पर पड़े तड़प रहे थे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

मोबाइल पर लिखा सुसाइड नोट

जानकारी मिलने पर सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी, एसओ देवेंद्र दुबे आनन-फानन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को फौरन इलाज के लिये ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां इलाज के दौरान इंस्पेक्टर अशोक कुमार त्रिपाठी की मौत हो गई। जबकि वाइफ ममता की हालत नाजुक बनी हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल से इंस्पेक्टर त्रिपाठी का लाइसेंसी रिवॉल्वर और मोबाइल फोन बरामद किया। सीओ पुरी के मुताबिक, इंस्पेक्टर त्रिपाठी के फोन में राइट मैसेज बॉक्स खुला था। जिसमें उन्होंने सुसाइड से पहले लिखा था-'वी आर गोइंग एंड अवर लाइफ(हम अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहे हैं)' पुलिस ने रिवॉल्वर और मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है।

झगड़े से परेशान होकर छोड़ दिया घर

सीओ दिनेश पुरी ने बताया कि इंस्पेक्टर त्रिपाठी और वाइफ ममता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। उनके इस झगड़े से बेटा प्रणय और बेटी ऐश्वर्य परेशान रहते थे। बुधवार सुबह भी त्रिपाठी दंपति के बीच झगड़ा हो रहा था। आखिरकार तंग आकर प्रणय और ऐश्वर्य ने अलग रहने का फैसला किया और बुधवार सुबह घर छोड़ दिया। पुलिस ने उन दोनों को फोन कर घटना की सूचना दे दी है।