लखनऊ (ब्यूरो)। बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को लखनऊ से महापौर प्रत्याशी के रूप में शाहीन बानो को प्रत्याशी बनाया है। वहीं नगर निगम चुनाव 2023 के तीस वार्ड प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा दस नगर पंचायतों में से पांच नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। विधान परिषद सदस्य भीम राव अंबेडकर ने बताया कि बचे हुए अस्सी वार्ड प्रत्याशी और पांच नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी की घोषणा शनिवार को कर दी जाएगी। पहली वार्ड प्रत्याशियों की सूची में सबसे अधिक दलितों और ओबीसी को टिकट देने में वरीयता दी गई है। इसके अलावा एक ब्राह्मण और एक मुस्लिम प्रत्याशी भी है।

समाज सेविका हैैं प्रत्याशी

एमएलसी भीम राव अंबेडकर ने बताया कि महापौर प्रत्याशी शाहीन बानो समाज सेविका हैं। मदेहगंज निवासी शाहीन बानो के पति मोहम्मद सरवर मलिक को वर्ष 2022 में उत्तर विधानसभा चुनाव में बसपा ने प्रत्याशी बनाया था। गौरतलब है कि मो। सरवर ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले चुनाव लड़ा था।

वार्ड व प्रत्याशियों के नाम

अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड : सुमन गौतम, शारदा नगर द्वितीय : अंजू गौतम, महाराजा बिजली पासी किला : कमला कश्यप, सरोजनी नगर प्रथम: रन्नो देवी, शारदा नगर प्रथम : रचना कुरील, खरिका द्वितीय : सरोज देवी, हिन्दनगर : दिलीप रावत, विद्यावती तृतीय : सावित्री देवी, विद्यावती प्रथम : सोमलता, न्यू हैदर तृतीय : अमित ङ्क्षसह यादव, कल्याण ङ्क्षसह वार्ड से सर्वेशी कुमारी, न्यू हैदर द्वितीय : पुत्ती लाल वर्मा, न्यू हैदर प्रथम : कैसर जहां, जानकीपुरम प्रथम : कंचन मिश्रा पाठक, फैजुल्लागंज प्रथम : कीर्ति ङ्क्षसह, इंदिरा प्रियदर्शनी : रूचि राजपूत, बाबू जगजीवन राम : कुलदीप वर्मा, मालवीय नगर : विशाल कुमार कांशी, अम्बेडकर नगर : उर्मिला बौद्ध, गीतापल्ली : अर्चना पटेल, लालजी टंडन : आरती गौतम, शहीद भगत ङ्क्षसह द्वितीय : राजपाल रावत, शहीद भगत ङ्क्षसह प्रथम : अंजली मौर्या, चिनहट प्रथम : दुर्गेश प्रजापति, जानकीपुरम तृतीय : बाबू लाल पाल, चिनहट द्वितीय : शिवा भारती, लाल बहादुर शास्त्री : राम विलास उर्फ रवि बाल्मीकि, खरगापुर सरसवां : अमित गौतम, भरवारा मल्हौर : मोल्हेराम गौतम को टिकट दिया गया।

इन नगर पंचायत में इन्हें मिले टिकट

बंथरा : रामावती

मलिहाबाद : अस्मत आरा

बीकेटी : राकेश कुमार गौतम

मोहनलालगंज : रामकरन रावत

काकोरी : अब्दुल खलिक