लखनऊ (ब्यूरो)। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़े के अनुसार एक साल में मात्र 12 पुलिस कर्मियों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। जिस पर उनका चालान किया गया। यह चालान पुलिस ने सीधे तौर पर नहीं किए बल्कि पब्लिक की तरफ से ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने पर अधिकारियों के निर्देश पर चालान किया गया।

नियम तोड़ते कैद हुए
यातायात माह के 8 दिन बीत गए, लेकिन पुलिस की निगाह में कोई भी पुलिस कर्मी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हुए नहीं मिला। हालांकि इस सच का दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने खुलासा किया। ट्रैफिक पुलिस चालान करती नजर आई और पुलिस कर्मी नियम तोड़ते सामने से गुजरते रहे। पुलिस ने पुलिस का चालान नहीं किया बल्कि पुलिस ने एक नियम तोडऩे पर उनकी मोबाइल पर फोटो जरूर कैद करते हुए मिले।


इन नियमों के उल्लंघन पर चालान
- दो पहिया वाहन में हेलमेट न लगाने पर
- तीन सवारी में चालान
- चार पहिया में सीट बेल्ट न लगाने पर
- बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर
- बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के वाहन पर
- रॉन्ग साइट में चालान
- नो पार्किंग पर चालान

कब कब कितने चालान
8 नवंबर - 466 चालान
7 नवंबर - 621 चालान
6 नवंबर - 315 चालान
5 नवंबर - 68 चालान
4 नवंबर - 86 चालान
3 नवंबर - 324 चालान
2 नवंबर - 302 चालान
1 नवंबर - 220 चालान


ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर हर किसी का चालान करने का नियम है। यह बात सही है कि कई पुलिस कर्मी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, लेकिन उïनका चालान नहीं होता है। पब्लिक से अपील है कि अगर कोई पुलिस कर्मी नियम तोड़ते नजर आता है तो उसकी फोटो शेयर करें तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक