लखनऊ (ब्यूरो)। दीक्षांत समारोह में मंच पर 15 मेडल और डिग्री दी जाएंगी। एग्जाम कंट्रोलर प्रो। एएम सक्सेना ने बताया कि 35 हजार स्टूडेंट्स की डिग्रियां उनके घर भेजी जाएंगी, इसकी प्रक्रिया दीक्षांत के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी।


बीटेक स्टूडेंट्स को पहली बार मिलेंगी डिग्रियां
लखनऊ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहली बार बीटेक के पहले बैच के स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से डीन लॉ प्रो। सीपी सिंह को अधिकृत किया गया है। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो। एएम सक्सेना ने बताया कि इंजीनियरिंग संकाय के तहत बीटेक के पांच कोर्स यूनिवर्सिटी में चलाए जाते हैं, सभी कोर्सों में 60 सीटें हैं।


पहले ट्राइबल म्यूजियम का भी होगा उद़्घाटन
लखनऊ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह का मुख्य आकर्षण यहां बनया गया ट्राइबल म्यूजियम होगा। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ। विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस विशेष संग्रहालय का लोकार्पण दीक्षांत समारोह के दौरान किया जाना है। एंथ्रोपोलॉजी विभाग में बनाए गए इस संग्रहालय में प्रदेश की आदिवासी जनजातियों से जुड़ी वस्तुएं रखी गई हैं और यह प्रदेश में बनने वाला पहला आदिवासी संग्रहालय है। इसमें थारू व अन्य 18 जनजातियों के जीवन, संस्कृति, वेशभूषा, खानपान आदि को दर्शाती कई चीजों को रखा गया है। लोकार्पण के बाद आम जनता भी इसे देख सकेगी।

प्रमुख मेडल पर एक नजर
- चांसलर गोल्ड मेडल, फाइव इयर लॉ (आनर्स) फाइनल इयर की स्वाति ङ्क्षसह को मिलेगा।
- चक्रवर्ती गोल्ड मेडल, फाइव इयर लॉ (आनर्स) 9वें सेमेस्टर के देवधर दुबे को।
- वाइस चांसलर गोल्ड मेडल, बेस्ट एनसीसी कैडेट मीतेंद्र श्रीवास्तव को दिया जाएगा।
- बेस्ट वूमेन स्टूडेंट का सम्मान लवी शुक्ला को दिया जाएगा।
नोट- 10 टॉपर्स को चांसलर ब्रांज मेडल से सम्मानित किया जाएगा और 188 मेडल विभाग स्तर पर दिए जाएंगे।