- जपयो जिन अरजन देव गुरु

- शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा में सजा विशेष दीवान

LUCKNOW:

सिखों के पांचवें गुरु अरजन देव का 415वां शहीदी दिवस सोमवार को राजधानी के विभिन्न गुरुद्वारों में श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। जहां विशेष दीवान का आयोजन किया गया। इस दौरान कोविड नियमों का पूरी तरह पालन किया गया और लोगों से कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरतने की अपील भी की गई।

विशेष दीवान सजाया गया

शहीदी दिवस के मौके पर श्री गुरु सिंह सभा ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ ज्ञानी सुखदेव सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब के चरणों में सरबत के भले एवं कोरोना बीमारी से छुटकारे के लिए गुरु महाराज के चरणों में अरदास की गई। सुबह का दीवान सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। उसके बाद हजूरी रागी भाई राजिंदर सिंह ने अपनी मधुरवाणी में जपयो जिन अरजन देव गुरु फिर संकट जोनि गरभु न आयो शबद कीर्तन गायन किया। शहीदी दिवस पर कथा व्याख्यान करते हुए ज्ञानी सुखदेव सिंह जी ने जीवन पर प्रकाश डाला।

ऑनलाइन प्रसारण किया गया

दूसरी ओर शहीदी पर्व सादगी और श्रद्धा के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में मनाया गया। समस्त कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। गुरद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि इस अवसर पर भाई भूपेंद्र सिंह गुरदासपुरी एवं हजूरी रागी भाई गुरमीत सिंह, दिलेर सिंह भाई मनप्रीत सिंह ने शबद कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। आलमबाग गुरुद्वारा के ज्ञानी गुरदेव सिंह ने गुरु अर्जन देव जी के जीवन पर प्रकाश डाल।