- नगर आयुक्त ने जारी किए आदेश, सभी बाजार कराए जाएंगे सेनेटाइज

LUCKNOW:

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के लखनऊ कॉलिंग का रविवार शाम को ही बड़ा इंपैक्ट हो गया। लखनऊ कॉलिंग से जुड़े नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख मार्केट एरिया में प्रॉपर सेनेटाइजेशन का आदेश भी जारी कर दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि 31 मई से तीन दिन तक लगातार प्रमुख मार्केट्स में सेनेटाइजेशन कराया जाएगा।

इस तरह होगा सेनेटाइजेशन

जोन- 1

हजरतगंज, कैसरबाग, अमीनाबाद, लाटूश रोड, लालबाग, गणेशगंज, जनपथ, नरही, नाका हिंडोला, सदर रोड, मौलवी गंज, पांडेयगंज

जोन- 2

राजाजीपुरम, ऐशबाग, यहियागंज, रकाबगंज, नादान महल रोड, बिल्लौचपुरा

जोन- 3

गोल मार्केट, डालीगंज, पुरनिया, डंडहिया बाजार

जोन- 4

चिनहट, हुसडिया, पत्रकारपुरम, हैनीमैन, कठौता, गोमती नगर क्षेत्र

जोन- 5

आलमबाग, चंदरनगर, नटखेड़ा रोड, कृष्णा नगर, सरोजनी नगर, बारा बिरवा, फिनिक्स मॉल के आसपास, चारबाग

जोन- 6

खुनखुनजी रोड, घंटाघर, ठाकुरगंज, बालागंज, नक्खास, कैम्पवेल रोड, टुडि़यागंज, विक्टोरिया स्ट्रीट, सआदतगंज

जोन- 7

लेखराज, नीलगिरी, आजाद मार्केट, मुंशी पुलिया, आम्रपाली, भूतनाथ, कलेवा एवं सहारा शॉपिंग सेंटर

जोन- 8

आशियाना, तेलीबाग, बंगला बाजार, ट्रांसपोर्ट नगर

सभी प्रमुख बाजारों में सेनेटाइजेशन हो जाए। इसके लिए ही विशेष सेनेटाइजेशन प्लान बनाया गया है। 31 मई से लगातार प्रमुख बाजारों में सेनेटाइजेशन कराया जाएगा।

अजय कुमार द्विवेदी, नगर आयुक्त