लखनऊ (ब्यूरो)। कहावत है कि अधिकतर विवादों की वजह जर, जोरू और जमीन होती है। हालांकि अब इसमें कुछ परिवर्तन दिखाई दे रहा है। अब इश्क में हत्याएं अधिक की जा रही हैं। एनसीआरबी के आंकड़े कुछ यही बता रहे हैं। इश्क में होने वाली हत्याओं में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। वहीं यूपी में लखनऊ इस मामले में सबसे आगे है।

अधिकतर हत्याएं एकतरफा प्यार में

लखनऊ शहर में ज्यादा तरफ हत्या के मामले में तीन प्रमुख वजहें सामने आई हैं। जिसमें एकतरफ प्यार सबसे बड़ा कारण है। दूसरा प्यार से छुटकारा पाने के लिए हत्या करना और तीसरा प्यार में बाधा बनने में अपनों की ही हत्या करना है।

हाल के दिनों में आए ऐसे मामले

डेट - 25 जुलाई 2022

भतीजे के प्यार में दामाद की हत्या

ठाकुरगंज के भुहर पुल के नीचे कपड़ा कारोबारी महेंद्र मौर्या उर्फ पुष्कर मौर्या (28) की गोली मारकर हत्या की गई थी। महेंद्र की शादी 25 जनवरी 2022 को हुई थी। महेंद्र की हत्या पत्नी के ममेरे मामा ने कराई थी।

डेट- 21 फरवरी 2022

महिला सिपाही को मिला प्यार में धोखा

पीजीआई के माती इलाके में महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या कर लाश नाशे में फेंक गई थी। महिला सिपाही लगातार तहसीलदार पर शादी का दबाव बना रही थी। तहसीलदार ने शादीशुदा जिंदगी को बचाने और महिला सिपाही रुचि से पीछा छुड़ाने के लिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। एक परिचित नामवर को हत्या करने के लिए अपने साथ शामिल किया और 12 फरवरी को उसे नशीला जूस पिला उसकी हत्या कर दी।

डेट- 25 अप्रैल 2022

भाभी से प्यार में भाई की हत्या

चिनहट की पॉश कॉलोनी दयाल रेजीडेंसी में एडीजे के मकान में मिस्त्री मोहित साहू के भाई भूपेंद्र ने भाभी से एकतरफा प्यार में सगे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने कुल्हाड़ी एक प्लॉट में फेंक दी और एरिया में ही घूमता रहा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया था।

डेट- 24 जुलाई 2022

प्रेमिका ने प्रेमी को मौत के घाट उतारा

ठाकुरगंज में शादी शुदा राकेश कुमार गुप्ता (32) की उसकी पूर्वी प्रेमिका सोनी ने लकड़ी के हत्थे से सिर पर वार कर हत्या कर दी। सोनी राकेश की शादी के बाद भी उससे प्यार करती थी। काफी समय बीतने के बाद वह साथ में रहना चाहती थी।

डेट- 24 अप्रैल 2022

प्रेमिका के भाई ने की हत्या

माल काकराबाद निवासी रोहित कुमार की दोस्ती काजल से थी। काजल के घर पर अकेली होने की जानकारी मिलने पर रोहित रात एक बजे करीब प्रेमिका के घर पहुंचा था। वह दीवार फांद रहा था। उसी दौरान युवती के चचेरे भाई अमित ने रोहित को देख लिया था। वह रोहित के पास पहुंचा और फिर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार उसकी हत्या कर दी।

इश्क में यूपी में सर्वाधिक कत्ल

प्रदेश संख्या

उत्तर प्रदेश 334

गुजरात 179

बिहार 174

मध्य प्रदेश 162

तमिलनाडु 104

(एनसीआरबी के आकंड़े के अनुसार)