लखनऊ (ब्यूरो)। निगम की ओर से प्लास्टिक मिक्स रोड्स बनाने के लिए हर जोन से प्रतिबंधित प्लास्टिक कलेक्ट कराई जाएगी। जिससे एक तो हर जोन को प्लास्टिक फ्री किया जा सके साथ ही प्लास्टिक मिक्स रोड बनाने में प्लास्टिक की कमी न आए। एलडीए की ओर से भी यह कदम उठाया गया है।

पहले किया जाएगा होमवर्क
इस योजना को सफल बनाने के लिए पहले कई बिंदुओं पर होमवर्क भी किया जाएगा। जिससे योजना को इंप्लीमेंट करते समय किसी भी तरह की समस्या सामने न आए। इसकी जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर को दी जा रही है।


चलाया जाएगा अभियान
निगम की ओर से फिर से प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान भी चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। जिससे अगर किसी भी इलाके में प्रतिबंधित प्लास्टिक यूज हो रही है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जा सके साथ ही उस पर जुर्माना लगाया जा सके।