- प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व डीएम ने कोविड कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

LUCKNOW: प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार व डीएम अभिषेक प्रकाश ने कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि हास्पिटल में सफाई, सेनेटाइजेशन व मापिंग आदि की निरंतर व्यवस्था की जाए। साथ ही कोविड मरीजों को उच्च स्तर का उपचार दिया जाए। डीएम ने बताया कि शासनादेश के अनुसार दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पतालों द्वारा अपने यहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी उसके परिजनों को उपलब्ध कराई जाए। रोज दिन में दो बार सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे पोर्टल पर अपने यहां उपलब्ध भरे हुए आईसीयू, एचडीयू व ऑक्सीजनयुक्त आइसोलेशन बेड आदि की जानकारी दी जाए।

तत्काल एडमिट किया जाए

डीएम ने निर्देश दिए कि कोविड का इलाज कराने जो लोग अस्पताल आएं, उनको तत्काल एडमिट किया जाए। उपचार के साथ-साथ रोगियों के खान-पान की अच्छी व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, वार्ड में सफाई और टॉयलेट आदि की व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान वीसी डॉ। विपिन पुरी भी मौजूद रहे।