- 26 जनवरी को देशभक्ति की फिल्मों का प्रदर्शन

- दस रुपये शुल्क, पहले आओ पहले पाओ में प्रवेश

रुष्टयहृह्रङ्ख : गणतंत्र दिवस पर इस बार शहर के मल्टीप्लेक्स और पीवीआर में आम लोगों के लिए देशभक्ति की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए दस रुपये शुल्क देना होगा। प्रशासन ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश देने का फैसला किया है। राजधानी में प्रशासन की ओर से हमेशा स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों को नि:शुल्क फिल्में दिखाई जाती रही हैं, लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस पर आम लोग भी फिल्म देख सकेंगे हैं। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक, इस बार आम लोगों को भी देशभक्ति की फिल्में देखने का मौका प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। केवल दस रुपये का टिकट लेकर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलेगा।

इन फिल्मों का होगा प्रसारण

राजी : रिवर साइड गोमतीनगर तीन बजे से, ढाई बजे से आईनॉक्स गार्डन रायबरेली रोड, फन मल्टीप्लेक्स गोमतीनगर 12 बजे से।

उरी, द सर्जिकल स्ट्राइक : पीवीआर आलमबाग 1:30 बजे से। पीवीआर सहारागंज एक बजे, पीवीआर सिंगापुर मॉल एक बजे से, वेब मल्टीप्लेक्स एक बजे से, सिनेपोलिस वन अवध गोमतीनगर 12:30 बजे से, पीवीआर साहू 12:15 बजे से, नावेल्टी लालबाग 12 बजे से

मिशन मंगल : आइनॉक्स क्राउन हॉल 12 बजे, आइनॉक्स प्लासियो तीन बजे से।