- एक दर्जन से अधिक लोग हुए गंभीर रूप से घायल

- 108 कर्मचारी ने प्राथमिक उपचार देकर गंभीर घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : दीवाली त्योहार पर जल्दी घर पहुंचने का चक्कर में बस और कार की टक्कर से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि कुछ ही समय में सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारी लोगों के लिए फरिस्ता बनकर आए और मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया व गंभीर घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

हादसे में एक दर्जन लोग घायल

दीपावली त्योहार पर लोगों को अपने घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में शुक्रवार को लखनऊ के शहीद पथ पर सवारियों से भरी बस सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार में जा घुसी। रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर होते ही लोगों की चीख पुकार मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आकर एक एक करके लोगों को निकालना शुरू किया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गाड़ी में फंसे लोगों का किया इलाज

हादसे की सूचना 108 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब चार 108 एंबुलेंस मौके पर ही पहुंच गई। कई महिलाएं और पुरुष कार और बस में फंस गए। एंबुलेंस कर्मचारियों ईएम टी और पायलट ने उसी हालत में प्राथमिक उपचार देकर बह रहे खून को रोका और उसके बाद लोगों को कटर से काट कर निकाला गया। बाद में ज्यादा गंभीर लोग थे उनको पास हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। एंबुलेंस के समय सही समय पहुंच जाने व सही समय पर इलाज देने पर पर बड़ी घटना होने से इन कर्मचारियों ने बचा लिया।