- रमजान हेल्पलाइन पर रोजेदार पूछ रहे हैं सवाल

LUCKNOW:

इदारा-ए-शरइया फिरंगी महल के अध्यक्ष मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली काजी शहर लखनऊ ने मुसलमानों से अपील की कि हालात को देखते हुए अलविदा जुमा की इबादत को इस तरह अदा करें जैसे पिछले वर्ष शबे बरात के अवसर पर और रमजान में तरावी और जुमे की नमाज शरई एहकाम की रोशनी में अदा की है।

रुखसती वाला जुमा

मुफ्ती इरफान मियां फिरंगी महली ने कहा कि रमजान में जुमे की फजीलते बहुत ज्यादा हैं। रमजान उल मुबारक का महीना होने की वजह से और रमजान का आखिरी जुमा जब मुसलमान पढ़ते हैं तो उनके दिलों में एक रंज होता है कि यह फजीलत वाला जुमा हम से रुखसत हो रहा है। अब 11 महीनों के बाद ही यह फिर हमारे नसीब में होगा कि नहीं इसलिए हम इसको अपनी नम आंखों के साथ रोते हुए रुखसत करते हैं। इसी वजह से इसको अलविदा जुमा कहते हैं यानी रुखसती वाला जुमा।

कुबूल होती है दुआ

मुफ्ती इरफान मियां फिरंगी महली काजी शहर ने कहा कि इस दिन की दर्द भरी दुआएं ज्यादा कुबूल होती हैं। मुसलमानों को चाहिए कि अपने घरों में हर जुमे की तरह जोहर की नमाज पढ़कर अल्लाह की बारगाह में रो कर दुआ और अस्तगफार करें और इस दुनिया में फैले कोरोना के खात्मे की दुआ करें।

बाक्स

इन चीजों पर करें अमल

1. मुसलमान इस दिन का विशेष एहतमाम करें।

2. जो 5 लोग मस्जिद में रहते हैं, वही उस मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज करें।

3. बाकी तमाम सभी मुसलमान जैसे पिछले वर्ष हर जुमा के दिन अपने घरों में जोहर की नमाज 2.30 के बाद अकेले या घरवालों के साथ मिलकर जमात बनाकर पढ़ते आ रहे हैं उसी तरह पड़ेंगे।

4. हर दुआ और इबादत में इस मुल्क की तरक्की सलामती और कोरोना वायरस जैसी वबा से निजात के लिए खुसूसी दवाओं का एहतिमाम करेंगे।

5. लॉकडाउन के संबंध में दी गई तमाम हिदायतों पर हर मुसलमान अमल करेगा।

6. गरीब, बेसहारा एमुसाफिर, परेशान हाल लोगों की हर मुमकिन मदद करेंगे।

7 .लॉकडाउन में छूट मिलने के बावजूद भी ईद उल फितर सादगी से मनायेगें, फिजूल खर्ची नहीं करेंगे।

बाक्स

सुन्नी सवाल-जवाब

सवाल- क्या रोजे में मां अपने बच्चे को दूध पिला सकती है।

जवाब- जी हां, पिला सकती है।

सवाल- अगर कोई चार पहियों की गाड़ी प्रयोग करता है तो क्या इस गाड़ी पर जकात है।

जवाब- ऐसी गाड़ी पर जकात नहीं है।

सवाल- अगर कोई दूर का रिश्तेदार जकात का हकदार है और कोई साहिबे निसाब उसको जकात दे देता है फिर वही शख्स कोई चीज तोहफे के तौर पर उस साहिबे निसाब को देता है तो क्या उसका लेना सही है।

जवाब- सही है।

सवाल- एक शख्स पर सच्दा सहू वाजिब हो गया फिर कोई ऐसी बात हो गई जिससे सच्दा सहू वाजिब हो जाता है तो उस शख्स को कितने सच्दा सहू करने होगें।

जवाब- केवल एक ही सच्दा सहू काफी होगा।

सवाल- कोई शख्स हाव भाव से अपने आप को जकात का हकदार बताता है तो देने वाले के लिए जरूरी है कि उसकी हालत के बारे में मालूम करके उसको जकात की रकम दे।

जवाब- जरूरी नही! अगर उसके जाहिरी हालत से यह गुमान हो कि यह शख्स हाजतमंद है तो उसे जकात दी जा सकती है।

बाक्स

शिया सवाल-जवाब

सवाल- वह डॉक्टर जो कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों के लिए राजे का क्या हुक्म है।

जवाब- रोजा हर बालिग और समझदार व्यक्ति पर अनिवार्य है यदि वह उन डॉक्टरों को रखने मे अपने जीवन का हो जो दूसरों के जीवन को बचाने के लिए काम कर रहे हैं क्योंकि जो डॉक्टर कोरोना के मरीज का इलाज कर रहा है हो सकता है वह अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ समय समय पर दवा ले रहा हो या गर्म पानी आदि का उपयोग कर रहा हो तो ऐसी हालत मे वह रोजा नहीं रखेगा।

सवाल- अगर कोई व्यक्ति दुआए अफतार के बेगैर रोजा खोल दे तो क्या हुक्म है।

जवाब- कोई हरज नही है रोजा सही होगा।

सवाल- एतेकाफ जो कि तीन दिन का है जिसमें मस्जिद में रहना जरूरी है क्या मस्जिद से बाहर निकलने से एतेकाफ टूट जाएगा।

जवाब- एतेकाफ में बैठने के बाद जरूरी कार्यो के लिए निकला जा सकता है जैसे गवाही देना, मोमिन के जनाज़े में शामिल होना वगैरा।

सवाल- क्या फितरे का पैसा दूसरे शहर भेजा जा सकता है।

जवाब- अगर खुद उसके शहर में ज़रूरतमंद नही हैं तब दूसरे शहर में फितरा भेज सकते है।

सवाल- क्या रमजान का कजा रोजा ईद के दिन रखा जा सकता है।

जवाब- ईद के दिन रोजा रखना हराम है लेहाजा रमजान का कजा रोजा ईद के दूसरे दिन रखा जा सकता है।

कोट

इस बार हर कोई कोरोना नामक वबा से परेशान है। जिसकी वजह से लोगों की जिंदगी भी बदल गई है। इसीलिए हमारा पूरा परिवार इफ्तार के समय यही दुआ मांगता है कि जल्द से जल्द यह संकट दूर हो।

- इरफान खान यूसुफजई, हजरतगंज

सुन्नी हेल्पलाइन

लोग अपने सवालात दोपहर 2 बजे से 4 बजे के दौरान इन नंबरों 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677 पर पूछ सकते हैं।

शिया हेल्पलाइन

महिलाओं के लिए हेल्प लाइन नंबर 6386897124 है। जबकि शिया हेल्प लाइन के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक 9415580936, 9839097407 नंबर पर संपर्क करें।