लखनऊ (ब्यूरो)। शहर में ट्रैफिक जाम के चलते दो पहिया व चार पहिया गाडिय़ों में ईधन की खपत दो गुनी हो रही हैै। एक चार पहिया व्हीकल का एवरेज 15 किमी प्रति लीटर है, शहर में ट्रैफिक मानक 40 किमी प्रति घंटा है। वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 96 रुपये है तो एक किमी तय करने में व्हीकल को करीब 6 रुपये का खर्च होना चाहिए। वहीं जाम के चलते यह खर्च दो से तीन गुना बढ़ जाता है। 40 किमी प्रति घंटे वाले रूट पर जाम के चलते व्हीकल की रफ्तार मात्र 10 से 20 किमी रह जाती है, जिससे ईधन की खपत ज्यादा होती है।

12 घंंटे में होती है ज्यादा खपत
राजधानी में सड़क पर सबसे ज्यादा टै्रफिक प्रेशर का टाइम फिक्स है। ट्रैफिक विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक सबसे ज्यादा ट्रैफिक प्रेशर रहता है। राजधानी में रोड पर करीब 40 से 50 लाख वाहनों का प्रेशर रहता है। यहीं समय होता है जबकि शहर के साथ-साथ शहर के बाहर जाने वाली चारों रूट्स पर हैवी ट्रैफिक रहता है और ट्रैफिक प्रेशर व जाम के चलते वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग जाती है। इस समय वाहन रेंगते हैं और एक घंटे का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा करना पड़ता हैै।

शहर के इन चौराहों पर सबसे ज्यादा जाम

35 मिनट का सफर तय करना पड़ता है
स्थान पॉलीटेक्निक से बीबीडी तिवारीगंज तिराहा
दूरी - 11 से 12 किमी
टाइम - सफर तय करने में 10 से 15 मिनट

पॉलीटेक्निक से बीबीडी तिवारीगंज एरिया तक चार पहिया वाहन से दूरी तय करने का मानक 10 से 15 मिनट का है जबकि वर्तमान में हालात यह हैं कि 11 से 12 किमी की दूरी तय करने में चार पहिया वाहन को 30 से 35 मिनट का सफर तय करना पड़ता है। इस रूट पर सुबह, दोपहर, शाम व रात 10 बजे तक शहीद पथ कट, कमता तिराहा, चिनहट तिराहा, बीबीडी कॉलेज के पास और फिर तिवारीगंज में भीषण जाम का सामना करना पड़ता है। इसी रूट से अयोध्या रूट पर जाने वाले वाहन भी चलते हैं, जिसके चलते बाराबंकी तक जाम के चलते पूरा रूट प्रभावित होता है। इस रूट पर सबसे ज्यादा कामर्शियल व चार पहिया वाहनों का प्रेशर रहता हैै।

30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ते हैं वाहन
स्थान- अवध चौराहा से बंथरा
दूरी- 15.4 किमी की दूरी
टाइम- सफर तय करने में टाइम 30 मिनट

अवध चौराहा से बंथरा कानपुर रोड हाईवे की दूरी भले ही 15 किमी है और उसके पार करने का मानक करीब 30 मिनट है, लेकिन इस रूट पर सुबह से लेकर रात तक हैवी ट्रैफिक रहता है। ट्रैफिक प्रेशर के चलते वाहनों की रफ्तार 10 से 30 किमी प्रति घंटा से ज्यादा नहीं बढ़ पाती है, जिसके चलते इस रूट को पार करने में करीब एक घंटे से भी ज्यादा का समय लगता हैै। इस रूट पर भी सबसे ज्यादा ट्रैफिक प्रेशर रहता हैै। अवध चौराहों पर जाम से जूझने के साथ कृष्णा नगर, टीपी नगर, अमौसी, सरोजनीनगर, गौरी, नादरगंज के साथ-साथ बंथरा तक लोगों को जाम फेस करना पड़ता हैै।

मुंशी पुलिस से आईआईएम तक जाम से परेशान
स्थान- मुंशी पुलिया से आईआईएम तिराहा
दूरी- 8.6 किमी की दूरी
टाइम- सफर तय करने में टाइम 23 मिनट

मुंशी पुलिया से इंजीनियरिंग कॉलेज रूट होकर आईआईएम तिराहा तक की दूरी 8.6 किमी है। इस दूरी को तय करने के लिए मानक के अनुसार करीब 23 मिनट का समय लगना चाहिए, लेकिन हकीकत में मुंशी पुलिया से आईआईएम तिराहा तक सफर 50 से 60 मिनट का समय लगता है। इसका कारण है सीतापुर हाईवे होने के चलते इस रूट पर हर समय जाम की स्थिति बनी रही है। टेढ़ी पुलिया व इंजीनियरिंग कॉलेज पर ओवर ब्रिज बनने के बाद भी लोगों को निजात नहीं मिल रही है। मुंशी पुलिया से शुरू होने वाला जाम आईआईएम तिराहे तक लोगों को परेशान करता हैै।

आउटर पर नहीं लगती ट्रैफिक ड्यूटी
शहर के आउटर पर ट्रैफिक ड्यूटी नदारत रहती है। बस वीवीआईपी मूवमेंट के समय ही ट्रैफिक ड्यूटी नजर आती है। इस रूट्स पर ट्रैफिक जाम को हटवाने की जिम्मेदारी संबंधित थानों को सौंपी गई है। हालांकि कई बार लोकल थाने की पुलिस भी नदारत रहती है और खामियाजा पब्लिक को भुगतना पड़ता है। समय के साथ-साथ दो से तीन गुना ईधन की खपत से लोगों की जेब पर भी असर पड़ रहा हैै।