- खेल दिवस पर सीएम अखिलेश यादव ने बांटे पुरस्कार

- रियो में नाम रोशन करने वाली पीवी सिंधू, साक्षी और दीपा को एक-एक करोड़

- पुलिस में भी स्पो‌र्ट्स कोटे की भर्तियां करने के निर्देश

- लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार की बढ़ी धनराशि देकर जीता खिलाडि़यों का दिल

LUCKNOW: रियो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करने वाली तीन महिला खिलाडि़यों पीवी सिंधू, साक्षी मलिक और दीपा करमाकर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बतौर इनाम एक-एक करोड़ रुपए की नकद धनराशि देने की घोषणा की है। साथ ही पुलिस महकमे में स्पो‌र्ट्स कोटे के रिक्त पदों को भी जल्द भरे जाने का ऐलान भी किया। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स सहित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले यूपी के खिलाडि़यों को जल्द राजपत्रित अधिकारी की नौकरी देने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री सोमवार को रियो ओलंपिक में शामिल होने वाले यूपी के खिलाडि़यों को सम्मानित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सूबे के कई पूर्व व वर्तमान खिलाडि़यों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और लक्ष्मण पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मेडल लिस्ट से पता चला, कहां हैं हम

सीएम ने कहा कि रियो ओलंपिक की मेडल लिस्ट देखकर पता चलता है कि खेलों में हम कहां पर हैं। रियो गये अधिकारियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन्हें वहां से कुछ सीख कर आना चाहिए था ताकि प्रदेश से ऐसी प्रतिभाएं निकलें जो देश और दुनिया में नजर आएं। कहा कि राज्य सरकार खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के अलावा कई अन्य सुविधाएं देने की तैयारी भी कर रही है। रियो भले ही छूट गया, लेकिन जापान अभी बाकी है। हम खिलाडि़यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग, बेहतर खुराक उपलब्ध कराएंगे ताकि वे अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों के बराबर दिखे। भरोसा जताया कि अगली बार सरकार में आए तो खिलाडि़यों के लिए बहुत कुछ करेंगे। कहा कि यश भारती जैसा सम्मान कोई भी राज्य नहीं दे रहा है। अभी तो सिर्फ इनाम की राशि बढ़ाई है, खिलाडि़यों को अभी बहुत कुछ देना बाकी है।

रियो ओलंपिक में शामिल

संदीप तोमर- कुश्ती (मेरठ)

मेराज अहमद-निशानेबाजी (बुलंद शहर)

जीतू राई- निशानेबाजी (लखनऊ)

मनु अत्री-बैडमिंटन (मेरठ)

सुधा सिंह- एथलेटिक्स (रायबरेली)

सीमा पुनिया- एथलेटिक्स (मेरठ)

अंकित शर्मा- एथलेटिक्स (मेरठ)

दानिश मुज्तबा-हॉकी (इलाहाबाद)

वंदना कटारिया-हॉकी (मेरठ)

प्रीति दुबे- हॉकी (गोरखपुर)

- सभी को 10 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार

2014-15

पूनम यादव- वेटलिफ्टिंग (वाराणसी)

सीमा पुनिया- एथलेटिक्स (मेरठ)

सिमरन भारती- सॉफ्ट टेनिस (लखनऊ)

अंशू तोमर- कुश्ती (बागपत)

ऋतुषा आर्या-हॉकी (इलाहाबाद)

2015-16

प्रियंका सिंह-कुश्ती (मेरठ)

योगिता कुमारी- साफ्ट टेनिस (इलाहाबाद),

श्रृष्टि अग्रवाल-हैंडबाल (इलाहाबाद)

दीप्ति शर्मा-क्रिकेट (आगरा)

पुष्पा श्रीवास्तव (वेटरनन)- हॉकी (इलाहाबाद)

- सभी को 3.11 लाख रुपये नगद, प्रशस्ति पदक, कांस्य प्रतिमा

लक्ष्मण पुरस्कार

वर्ष 2014-15

मोहम्मद शाहिद (मरणोपरांतत)- हॉकी (वाराणसी)

विजय सिंह चौहान- एथलेटिक्स (लखनऊ)

सचिन कुमार भारद्वाज- हैंडबॉल (मऊ)

मनु अत्री- बैडमिंटन (मेरठ)

आदित्य सिंह राणा- जिमनास्टिक (इलाहाबाद)

2015-16

कमलेश कुमार शुक्ला-सॉफ्ट टेनिस (गोरखपुर)

अनुभव प्रताप सिंह-शूटिंग (मेरठ)

सुरेश रैना-क्रिकेट (गाजियाबाद)

सुजीत कुमार श्रीवास्तव (वेटरनन)- हॉकी (लखनऊ)

नोट: 3.11 लाख रुपये नकद, प्रशस्तिपत्र व कांस्य प्रतिमा