- नगर विकास मंत्री ने की चौथी वर्चुअल समीक्षा

- क्वॉलिटी टेस्टिंग-क्लोरिनेशन कर होगी प्रदेश में जलापूर्ति

LUCKNOW:

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सहारनपुर और मेरठ मंडल के नौ जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर के 58 नगर पंचायतों के अध्यक्षों व अधिशासी अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में 10071 नलकूप हैं, जिनमें से तकनीकी समस्या से बंद 904 नलकूपों में से 342 को मरम्मत कर ठीक करा लिया गया है। बाकी नलकूपों को एक सप्ताह में ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।

शुद्ध जल की आपूर्ति

नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में 250386 इंडिया मार्का-2 हैंडपंप हैं, जिनमें से मरम्मत योग्य 8227 हैंड पंपों के सापेक्ष 4499 हैंड पंपों की मरम्मत हो चुकी है, शेष की एक सप्ताह में मरम्मत कराकर चालू कराए जाएंगे। सभी स्थानीय निकायों द्वारा क्वॉलिटी टेस्टिंग व क्लोरिनेशन करते हुए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी।

एंटी लार्वा का छिड़काव

नगर विकास मंत्री ने बताया कि सभी नगर निकायों में रोज आवश्यक पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। सभी नगर निकायों में 5375 टीमों से 199150 स्थानों पर सेनेटाइजेशन करवाया जा चुका है। वहीं समस्त निकायों में 81087 श्रमिकों को लगाकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान 5555 वाडरें में फॉगिंग व 6566 वाडरें में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया है।

10 नगर पंचायतों से विशेष चर्चा

उन्होंने नगर निकाय रबूपुरा गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष विरेंद्र प्रताप सिंह, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष बाला त्यागी, शाहपुर मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रमेश कुमार सैनी, जानसठ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार भड़ाना, नरौरा बुलंदशहर के अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ, भवनबहादुरनगर बुलंदशहर की अध्यक्ष महेश रुड़कीवाल, परीक्षितगढ मेरठ के अध्यक्ष अमित मोहन गुप्ता, अग्रवालमंडी बागपत के अध्यक्ष डॉ। विनोद कुमार, बनत शामली के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी से सेनेटाइजेशनए कंटेंमेंट जोन, निगरानी समितियों, कंट्रोल रूम व हेल्प डेस्क, सफाई कर्मचारियों को दी जाने वाली सामग्री पर विस्तार से चर्चा की।

बाक्स

ये रहे मौजूद

वर्चुअल बैठक में सचिव नगर विकास विभाग अनिल कुमार, नगरीय निकाय निदेशालय की निदेशक शकुंतला गौतम, नगरीय निकाय निदेशालय के उप निदेशक सुनील कुमार यादव, विशेष सचिव नगर विकास विभाग इंद्रमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।