- लखनऊ वन एप की मदद से लोकेशन हो रही ट्रेस

- भोजन से लेकर सेनेटाइजेशन को लेकर भी की जा सकती है कंप्लेंट

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : कोरोना के संक्रमण से प्रभावित होने के कारण क्वारंटाइन किया गया कोई भी व्यक्ति अगर अपनी लोकेशन चेंज करता है तो तत्काल इसकी जानकारी लखनऊ वन एप की मदद से जिम्मेदारों तक पहुंच जाएगी। इसके बाद तत्काल इस दिशा में कदम उठाते हुए क्वारंटाइन नियम तोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लिया जा सकेगा।

सबका डाटा दर्ज

वन एप में हॉट स्पॉट एरिया से जुड़ा पूरा डाटा फीड किया गया है। इसके साथ ही ऐसे लोगों की भी डिटेल मैनेज की गई है, जो कोरोना पेशेंट हैं या संदिग्ध माने गए हैं। ऐसे में एप की मदद से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से हर एक व्यक्ति पर खास नजर रखी जा रही है।

तुरंत मिलता संदेश

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की माने तो जैसे ही कोई भी व्यक्ति क्वारंटाइन का नियम तोड़ता है तो इसका संकेत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आ जाता है, जिसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दे दी जाती है।

आरोग्य एप भी कनेक्ट

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि आरोग्य एप को भी वन एप से कनेक्ट कर दिया गया है, जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति एप के माध्यम से जाकर देख सकता है कि उसके एरिया में कितने लोग स्वस्थ हैं और कितने अस्वस्थ। चूंकि वन एप में आते ही हर व्यक्ति का डेटा सेव हो जाता है, ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति एप में एसेस करता है तो तुरंत पता चल जाता है कि उसका स्वास्थ्य कैसा है। अगर कोरोना जैसे लक्षण मिलते हैं तो तत्काल सीएमओ को इसकी जानकारी दे दी जाती है।

कर सकते कंप्लेंट

वन एप की मदद से कोई भी व्यक्ति राशन न मिलने, सेनेटाइजेशन और गंदगी इत्यादि की भी शिकायत कर सकता है। वहीं जो लोग निगम के वार रूम में कंप्लेंट करते हैं, उनकी भी डिटेल वन एप में शेयर होती है।

जल्द ही अन्य सेवाएं भी

लॉकडाउन होने के कारण इस एप में कई पब्लिक यूटीलिटी से जुड़ी योजनाओं को एड नहीं किया जा सका है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इसमें कई अन्य सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।