- अयोध्या ले जाई गई चांदी की तकरीबन ढाई दर्जन ईटें

- इनका वजन है 33 किला 644 ग्राम

- प्रदेश भर के सराफा व्यापारियों ने दिया था ईट के लिए दान

- चौक इलाके में ही तैयार की गई यह चंादी की ईटे

LUCKNOW: लखनऊ में तैयार की गई चांदी की ईटें अयोध्या के राम मंदिर में चार चांद लगाएंगी। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए यहां से चांदी की ईटें मंगलवार को भेज दी गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड ने यह ईटें सराफा व्यापारियों के सहयोग से तैयार करवाई। व्यापारियों के अनुसार तकरीबन ढाई दर्जन ईटे है, जिनका कुल वजन तकरीबन 33 किलो है।

- ईट के लिए मांगी गई थी चांदी

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार राम मंदिर निर्माण में चांदी की ईट भेजे जाने के लिए प्रदेश भर के सराफा व्यापारियों को बताया गया था। सभी से यह अपील की गई थी कि इस पवित्र कार्य के लिए जो जितना चाहे उतनी चांदी दान दे सकता है। इसमें प्रदेश भर के विभिन्न शहरों के सराफा व्यापारियों ने अपनी श्रद्धानुसार चांदी भेजनी शुरू की। ईटों के लिए पर्याप्त चांदी हो जाने के बाद इनका निर्माण शुरू किया गया।

- चौक में तैयार हुई है यह ईटें

व्यापारियों के अनुसार वह चांदी नहीं प्रभु राम के प्रति अपने भाव को समर्पित कर रहे हैं। इन चांदी की ईटों को चौक बाजार में एक व्यापारी की दुकान में तैयार किया गया है। खास बात यह रही कि इन ईटों को तैयार करने में जुटे कारीगर का भी विशेष योगदान है। उन्होंने इन ईटों को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए खासी मेहनत की और इसके लिए कोई मेहनताना भी नहीं लिया।

कोट

भगवान राम के मंदिर के लिए चांदी की ईटें भेजी गई है। सराफा व्यापारियों ने इसके लिए मिल कर काम किया है। चौक में ही इन ईटों का निर्माण किया गया है।

उमेश पाटिल, अध्यक्ष

चौक बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन

कोट

चांदी की ईटों का मोल ना लगाया जाए। यह सराफा व्यापारियों का मन का भाव है जो वह राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। इसी के चलते यह ईटे तैयार हो सकी।

अनुराग रस्तोगी

अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन