- 970 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से किया गया डिस्चार्ज

- गोमतीनगर और इंदिरानगर में सबसे ज्यादा मरीज मिले

- होम आइसोलेशन में मरीज : 30667

- होम आइसोलेशन पूरा करने वाले मरीज : 23076

- सक्रिय होम आइसोलेशन मरीज : 7585

रुष्टयहृह्रङ्ख : प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तमाम तैयारियों और दावों के बावजूद राजधानी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को कोरोना से 16 लोगों की मौत हो गई, वहीं रिकॉर्ड 1244 नए संक्रमित पाए गए हैं।

गोमतीनगर, इंदिरानगर में बढ़ा खतरा

गोमतीनगर और इंदिरानगर में संक्रमण ने एक बार फिर से अपना दायरा बढ़ा लिया है। शुक्रवार को गोमतीनगर में 68 और इंदिरानगर में 65 संक्रमित मिले। साथ ही आलमबाग में 57 लोगों को वायरस ने अपनी चपेट में लिया है। इसके अलावा अलीगंज में 37, आशियाना में 36, कैंट में 23, कृष्णानगर में 27, चिनहट में 34, चौक में 47, जानकीपुरम में 49, ठाकुरगंज में 42, तालकटोरा में 32, रायबरेली रोड के 52, मडि़यांव के 37, महानगर में 30, विकासनगर में 37, हजरतगंज में 41, सरोजनीनगर में 10, हसनगंज में 32, सुशांत गोल्फ सिटी में 17, गोमती नगर विस्तार में 17, काकोरी में 10, फैजाबाद रोड में 18 ,गुडंबा में 14 व बाजारखाला में 21 मरीज संक्रमित मिले हैं। उधर, 7829 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

यहां करें फोन

कोविड-19 कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के 4415 मरीजों से फोन के माध्यम से सेहत का हाल लिया गया। कोविड-19 कंट्रोल रूम में हेलो डॉक्टर सेवा में 169 मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह ली। हेलो डॉक्टर सेवा में 0522-3515700 कोविड संबंधित स्वास्थ्य की जानकारी ली। कोविड कमांड कंट्रोल रूम नंबर 0522-4523000, 2610145 पर संपर्क कर सकते हैं।

970 मरीज ठीक

शुक्रवार को 970 मरीजों ने वायरस को मात दी है। ठीक होने वालों मरीजों की संख्या अब तक का सबसे ज्यादा है। करीब 120 मरीजों का इलाज केजीएमयू, लोहिया, एरा, लोकबंधु, राम सागर मिश्र, टीएसएम, विवेकानंद समेत दूसरे अस्पतालों में चल रहा था। होम आइसोलेशन के मरीजों जिन्होंने तय समय पूरा कर लिया उन्हें भी संक्रमण मुक्त घोषित किया गया।

84 मरीजों ने एंबुलेंस लौटाई

शुक्रवार को 84 मरीजों ने एंबुलेंस को लौटा दिया। इन मरीजों ने घर पर ही आइसोलेशन का फैसला लिया है। कोविड सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे मरीज जिनको बुखार, खांसी या डायबिटीज या अन्य कोई समस्या होती है हॉस्पिटल जाने की सलाह दी जाती है। इन मरीजों के हामी भरने के बाद ही एंबुलेंस भेजी जाती है।

मरने वालों में 16 राजधानी निवासी

शुक्रवार को 18 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसमें लखनऊ के 16 मरीज शामिल हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ। सुधीर सिंह के मुताबिक लखीमपुर खीरी के 65 वर्षीय पुरुष की कोरोना वार्ड में मृत्यु हो गई। उन्हें 17 सितंबर को भर्ती कराया गया था। बहराइच के 65 वर्षीय पुरुष की भी कोरोना से मौत हो गई।

बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टर-नर्स संक्रमित

बलरामपुर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ व स्टाफ नर्स में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके चलते 48 घंटे के लिए अस्पताल को ओटी बंद कर दी गई है।