- बैकुंड धाम में हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों की संख्या में उमड़े लोग

LUCKNOW: हर दिल अजीज और शहर को उन्नति के शिखर में ले जाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मेयर डॉ। एससी राय के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। सर्जन और पूर्व मेयर डॉ। एससी राय का रविवार को दोपहर में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह नौ बजे बैकुंठ धाम में किया गया। उनके पार्थिव शरीर को कंधा देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा, वहीं उनके आवास पर भी लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा के अलावा कई अन्य पार्टियों के भी नेता भी पहुंचे। वहीं मेयर डॉ। दिनेश शर्मा समेत नगर निगम से नगर आयुक्त और समस्त कर्मचारी बैकुंठ धाम पहुंचे।

दस साल रहे मेयर

डॉ। एससी राय की अंतिम विदाई में हर किसी की आंख नम थी। हर कोई उनके कार्यो और उपलब्धियों के बारे में बात करता दिखा। आंखों में आंसू और उनकी जुबान पर उनके मृदुभाषी होने की बात थी। डॉ। एससी राय ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 10 वर्ष मेयर के रूप में काम किया। वह 1996 से लेकर 2006 तक मेयर के पद पर रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ऐसे कई काम किये, जिनको शहर के लोग कभी भुला नहीं पाएंगे। डॉ। एससी राय को पौधों से बहुत अधिक प्रेम था। उन्होंने ही पार्को के सौंदर्यीकरण के लिए कई विशेष कार्य किये।

सड़क का बदलेगा नाम

डॉ। एससी राय के आवास के सामने बनी सड़क का नाम वर्तमान में मंदिर मार्ग है, लेकिन मेयर डॉ। दिनेश शर्मा ने बताया कि जल्द ही आवास के सामने की सड़क का नाम परिवर्तित कर उनके नाम पर रखा जाएगा। यही नहीं, महानगर में बने ई-पार्क का नाम भी उनके नाम पर रखा जाएगा।

नगर निगम में हुई शोक सभा

नगर निगम में सबके प्रिय डॉ। एससी राय के अंतिम दर्शन के बाद दोपहर 12 बजे त्रिलोक नाथ हॉल में उनकी याद में शोक सभा की गई, जहां नगर निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्जित किए।

यह हुए शामिल

डॉ। एससी राय के अंतिम संस्कार में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ। दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ। महेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ। रमापतिराम त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता लालजी टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक आशुतोष टंडन, पूर्व मेयर दाऊजी गुप्ता, पूर्व सांसद बृ्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री अमित सिंह, पंकज, विजय बहादुर पाठक, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता आईपी सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तिवारी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री रविदास मेहरोत्रा, जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह यादव, पूर्व आयुक्त आरके मित्तल, डॉ। मधुर मोहन मिश्रा, रमेश कपूर बाबा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से लोग शामिल हुए।