- रविवार को भी कई इलाकों में चलाया गया विशेष सेनेटाइजेशन सफाई अभियान

LUCKNOW: नगर निगम की ओर से रविवार को 51 वाडरें की 300 मलिन बस्तियों में विशेष सफाई एवं सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस कार्य के लिए 80 ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे मशीनों के साथ ही तीन एंटी स्मॉग गन एवं 350 हैं। हेल्ड मशीनों का उपयोग किया गया। इसके अतिरिक्त मलिन बस्तियों में घर घर से वेस्ट कलेक्शन करने के लिए में ईकोग्रीन की 100 गाडि़यों को भी लगाया गया। अभियान के दौरान सेनेटाइजेशन के साथ ही विशेष सफाई का कार्य करते हुए नागरिकों को जागरूक किया गया। इस अभियान में लगभग 3100 सफाई एवं अन्य कर्मचारी शामिल हुए। मंडलायुक्त रंजन कुमार एवं नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी द्वारा स्वयं भी जोन एक के तहत केकेसी के पास स्थित संजोगनगर मलिन बस्ती का निरीक्षण किया गया।

यहां चला अभियान

जोन एक के तहत मुख्य रूप से प्रतापनगर, डिप्टी साहब का हाता, छंगापुरवा, धोबियाना, पीली मस्जिद, लतीफ घोसी वाला मोहल्ला, कैसरबाग सब्जी मंडी, ताजीखाना, नई बस्ती जवाहर नगरए गौस नगर, हाता सुलेमान, रस्सी बटान, गुईनगंज स्थित मलिन बस्तियों मेंए जोन दो के तहत छाछीकुआं, छेदासवास पुरवा, नन्दाखेड़ा, डी.ब्लॉक राजाजीपुरम, रामनगर धोबीघाट के आस.पास, जोन.तीन के तहत अकबरनगर, रहीमनगर, मेंहदी टोला, चौधरी टोला, पुरनिया, उस्मानपुर, इन्द्रानगरी, अहिबरनपुर, मूंगफली मंडी, पतौरागंज, नयापुरवा, पुराना पुरवा, कसाईबाड़ा, अकिलापुर, सभौली, सिमरा गौढ़ी, नौबस्ता, बेली गारद, पलटन छावनी आदि जोन.चार के तहत रिसहा का पुरवा, गुलाम हुसैन पुरवा, नया गांव, पासी पुरवा, विजयीपुर, भरवारा, मदरसे वाली गली, पासी टोला, चमराही टोला, झलियनपुरवा गांव, हुसडि़या गांव, तखवा, बलराम नगर, विभूति खंड, बेहन पुरवा, शेखपुर कसैला, जोन.पांच के तहत जोधाखेड़ा, कनौसी, अम्बेडकरनगर, गहरू रोड नटवा बस्ती, अलीनगर सुनहरा, जोन.छह के तहत नेवाती टोला, हाता सितारा बेगम, रामगंज हरिजन बस्ती, कांशीराम कॉलोनी, डूडा कॉलोनी जल निगम रोड, इकबाल नगर, धोबियाना, आजाद नगर, गुलशन विहार, सुलतानपुर गढैया, जोन.सात के तहत बस्तौली गांव, मुंशी पुलिया गांवए तकरोही, हरदासी खेड़ा, रामदीन पुरवा, बादशाहखेड़ा, जरहरा, पंडितपुरवा, लाजवंतीनगर, कन्हई लालपुरवा, भगवानीदीन पुरवा, मुरारीनगर, शक्तिनगर, एहसान नगर, रघुराज नगर, गुलजार कॉलोनी, सनातन नगर, बेनीगंज, गन्ने का पुरवा, खुर्रमनगर आदि एवं जोन.आठ के तहत गांधीनगर, मवैया, बेहसा, मदारीखेड़ा, बल्दीखेड़ा व पकरी आदि मलिन बस्तियों में सेनेटाइजेशन कराया गया।