- नगर निगम की ओर से सेनेटाइजेशन पर फोकस किया गया

LUCKNOW: नगर निगम की ओर से कोरोना प्रभावित एरिया में विशेष तौर पर सेनेटाइजेशन पर फोकस किया जा रहा है। निगम प्रशासन की ओर से चरणबद्ध तरीके से प्रभावित एरिया में सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके साथ ही जनता को कोविड से बचाव संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।

अलीगंज इंदिरानगर में सेनेटाइजेशन

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में शनिवार सुबह सबसे पहले अलीगंज एरिया में सेनेटाइजेशन कराया गया। यहां पर सभी मार्केट्स और एरिया में सेनेटाइजेशन कराया गया। वहीं दोपहर के बाद इंदिरानगर एरिया में सेनेटाइजेशन कराया गया। यहां पर भी मुख्य रूप से उन मोहल्लों में सेनेटाइजेशन हुआ, जहां कोरोना केस अधिक सामने आए हैं। इसके साथ ही मार्केट्स में भी सेनेटाइजेशन कराया गया।

पीपीई किट पहन सेनेटाइजेशन

सेनेटाइजेशन करने वाले कर्मियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो भी कर्मी सेनेटाइजेशन कार्य में लगे हुए हैं। उन्हें पीपीई किट दी गई है, जिससे उन्हें कोरोना के संक्रमण से सेफ रखा जा सके। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लगातार सेनेटाइजेशन कार्य की मॉनीटरिंग की जा रही है।

एलडीए भी करा रहा सेनेटाइजेशन

संयुक्त सचिव एलडीए ऋतु सुहास के नेतृत्व में एलडीए की ओर से भी सभी अपार्टमेंट्स में नियमित रूप से सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है, जिससे अपार्टमेंट में कोराना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।