लखनऊ (ब्यूरो)। जेईई मेन्स 2023 सेशन 2 का एग्जाम गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन शहर के आठ केंद्रों पर आठ हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल भी एग्जाम शेड्यूल है। पहले दिन दो शिफ्ट में एग्जाम हुआ। सुबह की शिफ्ट 9 से 12 बजे और दोपहर की शिफ्ट में एग्जाम दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक हुआ।

कोविड प्रोटोकाल के साथ हुआ एग्जाम

जेईई मेन्स सेशन 2 का एग्जाम कोविड गाइडलाइन पालन के साथ हुआ। सुबह की पाली में स्टूडेंट्स अपने सेंटर पर 7:20 पर ही पहुंच गए थे। स्टूडेंट्स को एंट्री गेट पर सैनिटाइज किया गया और सर्जिकल मास्क भी दिए गए। सेंटरों पर 8:30 बजे के बाद स्टूडेंट्स की एंट्री बैन कर दी गई, जिससे देरी से पहुंचने वाले स्टूडेंट्स को थोड़ी परेशानी भी हुई।

पहले पेपर में पूछे गए 90 सवाल

जेईई मेन्स पेपर 1 में 90 सवाल पूछे गए। ये सवाल 300 अंक के रहे। 10 सवालों में से पांच सवाल को न्यूमेरिकल सेक्शन से अटेम्प्ट करना था। पेपर दो पार्ट में डिवाइड रहा और हर पार्ट के 3 सेक्शन आए।

मैथ्स मॉडरेट तो फिजिक्स आसान

पेपर देकर निकले स्टूडेंट्स के मुताबिक, पहले पेपर में मैथ्स के सवाल मॉडरेट रहे, जबकि फिजिक्स व केमिस्ट्री के सवाल काफी आसान थे। स्टूडेंट ईशान ने बताया कि मैथ्स में सवाल सिलेबस से ही पूछे गए। मैथ्स में एल्जेब्रा, कैलकुलस के अधिक सवाल रहे। वहीं मैट्रिक्स, थ्रीडी जियोमेट्री, प्रोबेबिलिटी से भी सवाल आए। मैथ्स के सवाल हर बार की तरह ट्रिकी रहे।

केमिस्ट्री में ईजी टू मॉडरेट सवाल

स्टूडेंट आर्यांशी ने बताया कि पेपर में फिजिक्स का पार्ट काफी आसान आया। वहीं, केमस्ट्रिी के सवाल ईजी टू मॉडरेट रहे। पूरे पेपर की बात करें तो यह पेपर मॉडरेट रहा।

मेन्स के दोनों पेपर रहे मॉडरेट

एक्सपर्ट एनके दुबे ने बताया कि गुरुवार को हुआ जेईई मेन्स का पेपर मॉडरेट रहा। स्टूडेंट्स की बातचीत के आधार पर दोनो पालियों के पेपर में मैथ्स के सवाल मॉडरेट पूछे गए। वही, फिजिक्स दोनों पेपर में आसान रही। हालांकि, केमिस्ट्री के कुछ सवाल खासकर ऑर्गनिक केमिस्ट्री के सवाल मुश्किल थे। ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी से ही पूछे गए।

पेपर 1 सुबह की पाली

पार्ट 1 फिजिक्स: 30 सवाल

पार्ट 2 केमिस्ट्री: 30 सवाल

पार्ट 3 मैथ्स: 30 सवाल

पहली पाली के पेपर में केमिस्ट्री का पार्ट थोड़ा ट्रिकी था। फिजिक्स का पार्ट बैलेंस्ड व आसान पूछा गया। मैथ्स में भी एमसीक्यू के कुछ सवाल ट्रिकी और लंबे पूछे गए।

पेपर 1 शाम की पाली

पार्ट 1 फिजिक्स: 30 सवाल

पार्ट 2 केमस्ट्रिी: 30 सवाल

पार्ट 3 मैथ्स: 30 सवाल

कुछ स्टूडेंट्स के मुताबिक, मैथ्स के सवालों को हल करने में अधिक समय लगा क्योंकि पेपर लंबा था। वहीं, फिजिक्स में ज्यादातर सवाल 12वीं के सिलेबस से पूछे गए। केमिस्ट्री के एमसीक्यू के सवाल ट्रिकी रहे।