- खेल सचिव ने किया पुरस्कृत और सुधा को सौंपा ढाई लाख रुपए का चेक

LUCKNOW: रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी इंटरनेशनल एथलीट सुधा सिंह को गुरुवार को प्रदेश के सर्वोच्च रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यूपी स्पो‌र्ट्स डायरेक्ट्रेट ने में प्रमुख सचिव खेल अनिता जैन भटनागर ने उन्हें रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य प्रतिमा और 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि का चैक सौंपा। इस मौके पर खेल निदेशक डॉ। आरपी सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ लखनऊ के सचिव बीआर वरुण और पूर्व नेशनल एथलीट हरीश पाल भी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव खेल ने बताया कि पिछले साल खेल दिवस 29 अगस्त को प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए खिलाडि़यों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुरस्कृत किया था। उस सूची में सुधा सिंह का नाम भी शामिल था। लेकिन व‌र्ल्ड एथलेटिक चैम्यिनशिप में व्यस्त होने के कारण वह पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा नहीं ले सकी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर उन्हें नेशलन गेम्स में रजत पदक जीतने के लिए भी पुरस्कृत किया गया। इसके लिए उन्हें दो लाख रुपए का चेक दिया गया।

ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद

सुधा सिंह ने इस मौके पर वह मुम्बई रेलवे में जॉब कर रही हैं। लेकिन उनकी तमन्ना है कि वह यूपी से जुड़ सके। उन्होंने प्रमुख सचिव खेल और खेल निदेशक को भी इस मामले की जानकारी दी। लंदन ओलम्पिक में हिस्सा ले चुकी सुधा ने बताया कि रियो ओलम्पिक के लिए उन्होंने खास तैयारी की है। उम्मीद है कि वह इस बार वह खाली हाथ नहीं लौटेंगी।