- नगर विकास मंत्री और मेयर ने कोरोना से मृत कर्मियों के आश्रितों को दिए नियुक्ति पत्र

LUCKNOWनगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और मेयर संयुक्ता भाटिया ने कोविड महामारी का शिकार हुए 11 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नौकरी संबंधी नियुक्ति पत्र मिलते ही आश्रितों की आंखों से आंसू छलक गए। नगर विकास मंत्री ने कहाकि नगर निकाय के सभी कर्मियों ने कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य किया है। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कालग्रसित कर्मियों के आश्रितों की चिंता करना हमारा दायित्व है, जिसके क्रम में यह नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

हम परिजनों के साथ

मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहाकि कोरोना काल में निगम के कर्मचारियों द्वारा निरंतर कार्य किया गया। इसी दौरान अनेक कर्मचारी अस्वस्थ्य भी हुए। शासन द्वारा कोरोना से मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुग्रह धनराशि 50 लाख प्रदान किये जाने का प्राविधान किया गया है। सरकार इस दुख की घड़ी में मृतक कर्मचारियों के परिवार जनों के साथ है। इस मौके पर नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।