- चांद को अ‌र्घ्य देकर सुहागनों ने मांगा अखंड सौभाग्य

- राजधानी में धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ पर्व

LUCKNOW: पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिनों ने बुधवार को करवाचौथ का निर्जला व्रत विधि-विधान से रखा। बुधवार सुबह से ही मार्केट में महिलाएं करवाचौथ की खरीदारी करने पहुंचीं और ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाते नजर आई। शाम को जैसे ही आसमान में चांद निकला, महिलाओं ने चांद की पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना की और पूरे विधि-विधान के साथ गौरी-गणेश की पूजा की और चांद को अ‌र्घ्य दिया। इसके बाद सुहानिगों ने छलनी से चांद को देखा फिर पति के हाथ से पानी पीकर पूरे दिन रखे गए निर्जला व्रत का पारण किया। आसमान में जैसे ही चांद निकला, कई जगहों पर जमकर आतिशबाजी भी की गई।

चांद को दिया अ‌र्घ्य

शिवयोग में मनाए गए करवाचौथ को लेकर राजधानी में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस व्रत की शुरुआत सूर्योदय से पहले सरगी खाने के साथ शुरू हुई। महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रहीं और जैसे ही शाम हुई और चांद निकलने का समय हुआ व्रती महिलाएं पूजा की अंतिम तैयारियों में लगी गई। वहीं ऑफिस से देर शाम लौटे पतियों ने पत्‍ि‌नयों को करवाचौथ के अवसर पर गिफ्ट भी दिया। पहली बार व्रत रख रही सुहागनों ने व्रत पूरा होने पर खुशी जाहिर की। व्रत पूरा होने के बाद महिलाओं ने घर के बड़े-बुजुर्गो के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

बाक्स

और बदला करवा

राजधानी की कई सोसाइटियों व संयुक्त परिवारों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ का पूजन किया, जिस दौरान करवा बदलने की रस्म भी मनाई गई। आसमान पर चांद निकलते ही सभी महिलाओं ने एक दूसरे को बधाई दी। वहीं जिन महिलाओं के पति दूसरे शहरों में हैं, उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से व्रत का पारण किया।