- आज सुबह 8:28 तक भद्रा, उसके बाद ही बांधें राखी

LUCKNOW: रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन के लिए विशेष संयोग बन रहा है। श्रावण पूर्णिमा और श्रवण नक्षत्र का संयोग विशेष फलदाई है। ज्योतिषाचार्य पं। राकेश पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन सुबह 8:28 तक भद्रा है, भद्रा के बाद ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार का दिन पूर्णिमा तिथि का पूरा दिन भोग करेगी और उत्तरा नक्षत्र सुबह 7:33 तक है। श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग इस पर्व को सर्व कल्याणकारी बना रहे हैं।

रक्षासूत्र बांधते है

पं। राकेश पांडेय ने बताया कि यह पर्व सनातन धर्मियों के लिए साल का पहला पर्व है। इन दिन कुल पुरोहित अपने यजमान व बहनें भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर व तिलक लगाकर चिरंजीवी एवं विजयी होने की कामना करते हैं।

बाक्स

राशि अनुसार बांधे रक्षा सूत्र

राशि रक्षा सूत्र

मेष लाल रंग की डोरी

वृषभ चांदी की या सफेद रंग की डोरी

मिथुन हरे रंग की डोरी

कर्क सफेद या क्रीम रंग की डोरी

सिंह गोल्डन पीले या नारंगी रंग की डोरी

कन्या हरा या चांदी के रंग की डोरी

तुला फिरोजी, सफेद व क्रीम रंग की डोरी

वृश्चिक लाल गुलाबी या चमकीली रंग की डोरी

धनु पीतांबरी रंग की पीली रेशमी डोरी

मकर नीले रंग की मोतियों वाली डोरी

कुंभ आसमानी या नीले रंग की डोरी

मीन लाल, पीली या आरेंज रंग की डोरी