- 2016 बैच के युवा अधिकारियों को भी मिलीं अहम जिम्मेदारियां

LUCKNOW:

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल का सिलसिला शुरू हो गया है। शासन ने नौ जिलों के एसपी समेत 14 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। 2016 बैच के युवा आइपीएस अधिकारियों को भी जिलों की कमान समेत अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है। गृह विभाग ने स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। बीते दिनों भी शासन ने आइपीएस व पीपीएस संवर्ग के कई अधिकारियों का तबादला किया था। जल्द कई और आइपीएस अधिकारियों के भी तबादले की तैयारी है।

नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती

दिनेश कुमार पी। - एसएसपी गोरखपुर - एसपी पीलीभीत।

विपिन टाडा - एसपी बलिया - एसएसपी गोरखपुर।

राजकरन नैय्यर - संबद्ध, डीजीपी मुख्यालय - एसपी बलिया।

अंकित मित्तल - एसपी चित्रकूट - एसपी रामपुर।

अविनाश पांडेय - चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज - एसपी उन्नाव।

नीरज कुमार जादौन - एसपी हापुड़ - एसपी बागपत।

निखिल पाठक - अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट - एसपी ललितपुर।

दीपक भूकर - अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट - एसपी हापुड़।

धवल जायसवाल - अपर पुलिस अधीक्षक, गंगापार प्रयागराज - एसपी चित्रकूट।

सुरेश राव ए। कुलकर्णी - एसपी उन्नाव - एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, लखनऊ।

शगुन गौतम - एसपी रामपुर - एसपी सतर्कता अधिष्ठान।

राठौर किरीट के। हरिभाई - एसपी पीलीभीत - एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा।

अभिषेक सिंह - एसपी बागपत - एसपी एटीएस, लखनऊ।

प्रमोद कुमार - एसपी ललितपुर - एसपी कानून-व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय।