लखनऊ (ब्यूरो)। दांतों के इलाज में लेजर तकनीक काफी कारगर है। अगर किसी के मसूड़ों में सूजन में हो जाती है तो सर्जरी करके उसका शेप बनाया जाता है। दूसरा साफ्ट टिश्यू जो हमारे होंठों के अंदर फाइबर से अटैच होते हैं और मसल्स से जुड़े होते है, अगर यह हाई एक्टिव होते हैं तो दांतों के बीच में गैप आ जाता है। इसको भी सर्जरी से ठीक किया जा सकता है। तीसरा लेजर का यूज मुंह के छालों में भी किया जा सकता है क्योंकि दवा लगाने से वो मुंह में घुल जाने से उसका ज्यादा असर नहीं होता है। ऐसे में लेजर तकनीक से उसके साइड से करते हुए वायरस, बैक्टिरिया या फंगस को दूर किया जा सकता है। ये जानकारी इंडियन आर्थोडॉन्टिक सोसाईटी के वीपी प्रो। सरबजीत सिंह ने केजीएमयू में एल्यूमिनाई गेस्ट लेक्चर के दौरान दी।

मरीजों को मिलेगा फायदा

गेस्ट लेक्चरर डॉ। प्रदीप राघव ने बताया कि टेड़े मेड़े दांतों का ट्रीटमेंट करते हैं तो उसमें समय लगता है। अब कई सर्जीकल प्रोसिजर आये हैं जिससे इस काम को तेज किया जा सकता है। नॉन-सर्जिकल प्रोसिजर जैसे अल्ट्रा सेनिक प्रोसिजर से दांतों को हिलाते है तो उससे दांत तेजी से मूव करता है। जिससे मरीजों का फायदा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान चीफ गेस्ट वीसी डॉ। बिपिन पुरी, डीन फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज प्रो। आरके सिंह, डॉ। प्रदीप टंडन, प्रो। अमित नागर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा कॉलेज परिसर में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई।

कोरोना संक्रमण के 14 मरीज और मिले

रविवार को राजधानी में कोरोना के 14 संक्रमित मिले हैं। जबकि 17 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। राजधानी में कोरोना के सर्वाधिक 6 मरीज चिनहट इलाके में मिले हैं। जबकि 3 अलीगंज, 2 इंदिरा नगर और 1-1 रेड क्रास और सरोजनीनगर इलाके में मिले हैं। सीएमओ डॉ। मनोज अग्रवाल के मुताबिक कोरोना अभी गया नहीं है। लोगों को सावधानी जैसे मास्क पहनना, उचित दूरी का पालन और समय पर वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

लोकबंधु में शुरू होगी मनोरोग ओपीडी

मानसिक रोगों से ग्रसित मरीजों का इलाज लोकबंधु अस्पताल में भी हो सकेगा। इसके लिए प्रपोजल बनाकर शासन में भेजा गया है। एमएस डॉ। अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में मनोरोग ओपीडी शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है। इसके लिए मनोरोग चिकित्सक डॉ। पीके श्रीवास्तव की सेवा लेने के लिए शासन को लिखा गया है। यह ओपीडी प्रत्येक शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। अगर अप्रूवल मिलता है तो आने वाले शनिवार से ओपीडी शुरू हो जाएगी।

सीएम आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

सीएम आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को राजधानी के सभी अर्बन व रूरल पीएचसी में किया गया। आरोग्य मेले में गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व निमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी और सुविधाएं दी गई। आरोग्य मेले का कुल 4225 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें 1561 पुरुष, 2002 महिलायें और 662 बच्चे शामिल हैं। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के 69 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इसके साथ ही 120 लोगों ने कोविड एंटीजन टेस्ट कराया, सभी निगेटिव आए।