लखनऊ (ब्यूरो)। सीटी ढाबे का कर्मचारी खाना बना रहा था। इस बीच एकाएक गैस पाइप लीकेज से आग लग गई। देखते ही देखते ढाबे की झोपड़ी भी जलने लगी। कर्मचारियों ने पानी फेंककर पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होती गई। इसके बाद पड़ोस का संगम ढाबा भी आग की जद में आ गया। सूचना पर इंस्पेक्टर विकासनगर अजय कुमार ङ्क्षसह व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। दमकल को घटना की जानकारी दी गई। आग की वजह से दोनों ढाबों में रखे दो से तीन गैस सिङ्क्षलडर भी धमाके के साथ फट गए। इंदिरानगर फायर स्टेशन अफसर टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कर्मियों के साथ मिलकर घंटे भर की मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से दोनों ढाबों में रखा फर्नीचर, गद्दे, कपड़े और राशन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए।

बिजली आपूर्ति ठप

ढाबों के ठीक ऊपर से बिजली लाइन गुजरी थी। आग की चपेट में आने से बिजली के तार भी जलने लगे। स्थानीय लोगों ने सब स्टेशन पर फोनकर बिजली की सप्लाई बंद कराई। अग्निकांड के दौरान बिजली के तार जलने से आसपास इलाके की आपूर्ति ठप हो गई।

गलियों से निकलीं गाड़ियां

टेढ़ी पुलिया से डंडइया आने वाली सड़क पर शाम के वक्त काफी ट्रैफिक था। मुख्य सड़क के पास ढाबे में आग लगी तो यातायात रोका गया। इसके बाद ई-रिक्शा, कार और दोपहिया मुहल्ले की गलियों में नजर आने लगे। लोगों ने गलियों के चक्कर काटे और आग से प्रभावित क्षेत्र को पारकर गंतव्य तक पहुंचे।