- राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया यूपी के नये प्रदेश अध्यक्ष का एलान

- चंदौली से सांसद एवं केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री हैं महेंद्र नाथ पांडे

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख

बीजेपी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए चंदौली से सांसद एवं केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ। महेंद्र नाथ पांडे को यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को उनके नाम की घोषणा कर दी। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी। बीजेपी के तमाम नेताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत किया और बधाई दी। डॉ। पांडे ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के महामंत्री के रूप में अपना राजनीतिक जीवन प्रारम्भ किया था। साथ ही छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री तथा पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

गाजीपुर के रहने वाले

डॉ। महेंद्र नाथ पांडे मूलरूप से गाजीपुर जनपद के पखरपुर के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद 1991-1992 तथा 1996-2002 तक वे विधानसभा सदस्य रहे तथा राज्यमंत्री आवास व नगर विकास तथा वर्ष 2000 में पंचायती राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार के रूप में कार्य किया। वे प्रदेश भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वे चंदौली से सांसद बने थे। वे ग्रामीण विकास की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य तथा स्टील व माइंस मंत्रालय की सलाहकार समिति सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने खासी सक्रियता भी दिखाई थी। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के डिप्टी सीएम बनने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी है।

कोट

ब्राह्मण समाज पहले से बीजेपी से जुड़ा हुआ है। पाटी नेतृत्व की मंशा हर वर्ग को जोड़ने की है जिसे पूरा करना मेरा दायित्व है। मैं इस फैसले के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। आगामी लोकसभा चुनाव में 2014 से बड़ी जीत दिलाना अब मेरी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात काम करना है।

- डॉ। महेंद्र नाथ पांडे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष