- कठपुतली नृत्य से दिया पर्यावरण का संदेश

LUCKNOW: यूपी महोत्सव में मंगलवार को महिलाओं को यूपी महिला रत्‍‌न और बच्चों को यूपी बाल रत्‍‌न सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन चीफ गेस्ट कौशलेंद्र सिन्हा, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल द्वारा किया गया। समारोह में डॉ। पूजा शर्मा, प्राची रस्तोगी, वंदना सिंह, इशिका, ममता, पूजा, शालिनी और अनुजा को यूपी महिला रत्‍‌न सम्मान-2020 और यशस्वी, देवांग, पलक को यूपी बाल रत्‍‌न सम्मान दिया गया।

दिया दर्शकों को संदेश

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ ममता कनौजिया ने विष्णु वंदना पर भावपूर्ण नृत्य से किया। इस अवसर पर बालकृष्ण शर्मा ने हम बेवफा हरगिज न थे और संध्या सिंह ने हवाओं की तरह गीत को सुनाकर श्रोताओं का मन मोहा। वहीं मेराज आलम ने आत्मनिर्भर भारत का विकसित उत्तर प्रदेश थीम पर कठपुतली नृत्य दिखाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।