लखनऊ (ब्यूरो)। UP Lucknow District election result 2022 latest news: लखनऊ कैंट से बीजेपी के ब्रजेश पाठक जीत गए हैं। पाठक ने सपा के राजू गांधी को 39512 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं मलीहाबाद सीट से बीजेपी की जय देवी ने सपा के सुरेंद्र कुमार को 7745 मतों से मात दी।

जानें कहां चल रहे आगे
खबर लिखे जाने तक लखनऊ सेंट्रल से सपा के रविदास मेहरोत्रा भाजपा के 10935 वोटों से आगे चले रहे हैं। वहीं लखनऊ ईस्ट में बीजेपी के आशुतोष टंडन सपा के अनुराग भदौरिया से 52791 वोटों से आगे हैं। लखनऊ नाॅर्थ में भाजपा के डाॅ नीरज वोरा सपा की पूजा शुक्ला से 13176 वोटों से आगे हैं। इसके अलावा लखनऊ वेस्ट की सीट पर भी वोटिंग जारी है जहां सपा के अरमान खान भाजपा के अंजनि कुमार से 20343 वोटों से आगे हैं। मोहनलाल गंज से बीजेपी के अमेरश कुमार सपा की सुशीला सरोज से 12557 वोटों से आगे हैं। बख्शी का तालाब से बीजेपी के योगेश शुक्ला ने सपा की गोमती यादव से 15828 वोटों से आगे हैं। सरोजिनी नगर से भाजपा के राजेश्वर सिंह सपा के अभिषेक मिश्रा से सपा के 32786 वोटों से आगे हैं।

किस विधानसभा से कौन प्रत्याशी आगे और कौन पीछे

विधानसभा आगे-जीते/पार्टी हारे-पीछे/पार्टी अंतर
लखनऊ नार्थ डॉ नीरज बोरा/BJP पूजा शुक्ला/SP 10713
बक्शी का तालाब योगेश शुक्ला/ BJP गोमती यादव/ SP 14038
सरोजीनी नगर राजेश्वर सिंह/BJP अभिषेक मिश्रा/SP 28300
लखनऊ वेस्ट अरमान खान/SP अंजनी कुमार श्रीवास्तव/BJP 15906
मलीहाबाद जय देवी/BJP(जीते) सुरेंद्र कुमार/SP 7745
लखनऊ ईस्ट आशुतोष टंडन 'गोपाल जी'/ BJP अनुराग सिंह भदौरिया/ SP 49491
लखनऊ सेंट्रल रविदास मेहरोत्रा/SP रजनीश कुमार गुप्ता / BJP 10922
लखनऊ कैन्ट ब्रजेश पाठक/ BJP(जीते) सुरेंद्र सिंह गांधी 'राजू गांधी'/ SP 39512
मोहनलालगंज अमरेश कुमार/BJP सुशीला सरोज/SP 10543