- व्हाट देयर मिशन ऑफ-2016 निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

- क्लास नौ से लेकर 12 तक के स्टूडेंट्स होंगे इसमें शामिल

- राजधानी के पांच स्कूलों में आयोजित की गई प्रतियोगिता

LUCKNOW: हर बच्चे के मन में एक सपना पल रहा होता है। मगर स्कूलों में टीचर्स और पैरेंट्स कभी उन सपनों को जानने का गंभीरता से प्रयास नहीं करते हैं। ऐसे में बच्चों के आइडिया और उनके मिशन को जानने का एक बेहतर मौका दिया आईनेक्स्ट ने 'व्हाट देयर मिशन ऑफ 2016' के माध्यम से। इसके तहत बच्चों ने भी अपने सपनों को जीने का मौका मिला। दरअसल, बच्चों को आईनेक्स्ट के 'व्हाट देयर मिशन ऑफ 2016 टॉपिक' पर 200 शब्द का निबंध लिखना था। यह निबंध प्रतियोगिता राजधानी के पांच स्कूलों में आयोजित की गई। इसमें क्लास नौ से 12वीं तक के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

क्लास में फ‌र्स्ट आने की ख्वाहिश

सुबह आठ बजे राजाजीपुरम ए ब्लॉक स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत किसी ने बताया कि वह क्लास में फ‌र्स्ट आना चाहता था तो कोई अपनी पिछली गलतियों को इस साल न दोहराने को ही मिशन 2016 में बता रहा था। इस प्रतियोगिता का फ‌र्स्ट प्राइज क्लास टेंथ डी की अपर्णा शर्मा को मिला जबकि सेकेंड प्राइज नाइंथ सी की अग्रीमा त्रिवेदी को व थर्ड प्राइज 12वीं की स्वीकृती तिवारी को मिला। वहीं, एलपीएस बी ब्लॉक में यह कॉम्पटीशन सुबह नौ से दस बजे के बीच आयोजित किया गया। यहां स्टूडेंट्स ने निबंध में लिखा कि वे इस साल भी अपने स्कूल को टॉप पर ले जाना चाहते हैं।

सेंट जोजफ में दिखा स्टूडेंट्स में क्रेज

वहीं, सेंट जोजफ स्कूल राजाजीपुरम के स्टूडेंट्स में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी क्रेज दिखा। यहां यह प्रतियोगिता सुबह दस बजे से 11 बजे के बीच आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता को लेकर स्टूडेंट्स ने पहले से ही काफी तैयारियां कर रखी थीं। इसमें स्टूडेंट्स एक-दूसरे से बेहतर करने की कोशिश और अपने मिशन का साझा करने में हर संभव प्रयास कर रहा था।

बेस्ट स्कूल बने मेरा स्कूल

वहीं, व्हाट देयर मिशन ऑफ 2016 के दूसरे दिन का आगाज शनिवार को अवध कॉलिजिएट रामगढ़ ब्रांच में किया गया। इस स्कूल में यह प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। स्कूल प्रशासन ने इसके लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। क्लास नौ से इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स के लिए एक स्पेशल पीरियड सिर्फ कॉम्पटीशन के लिए निकाला गया था। जहां पर स्टूडेंट्स को उनके मिशन 2016 के बारे में एक निबंध लिखने को कहा गया। स्टूडेंट्स ने लिखा कि वे अपने स्कूल को सिटी का बेस्ट स्कूल बनते देखना चाहते हैं। इसके लिए वे हरसंभव कोशिश भी करने को तैयार दिखे।