- नगर आयुक्त ने जोन सात के कई इलाकों का किया निरीक्षण

LUCKNOW: नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को जोन 7 स्थित बाबू जगजीवन राम वार्ड के मुंशीपुलिया चौराहा के आस-पास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था देखी। सफाई संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था मेसर्स लायन सिक्योरिटी गार्ड पर 50 हजार का जुर्माना लगाया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया कि वह सफाई सुपरवाइजर मनोज का 15 दिन का वेतन काटा जाए। वहीं जोनल अधिकारी, जोन 7 को निर्देशित किया कि फर्म से तैनात सफाई सुपरवाइजर राजेश दीक्षित को नौकरी से हटाया जाए।

15 दिन का कटेगा वेतन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को एक खाली प्लाट में काफी कूड़ा मिला। इंदिरा नगर सेक्टर 16 को जाने वाली रोड पर कबाड़ रखा मिला, जिसे उन्होंने पूर्व में हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर उन्होंने अधीक्षक आरएस कुशवाहा एवं निरीक्षक विवेक सिंह, राहुल यादव तथा निरीक्षक श्रेणी 2 एके सिंह का 15 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। सफाई व्यवस्था का पर्यवेक्षण न करने पर मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आशीष बाजपेयी का 15 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। वहीं जोनल अधिकारी चंद्रशेखर यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

बाक्स

इन पर भी गिरी गाज

- क्षेत्रीय अवर अभियंता आलोक श्रीवास्तव का 4 दिन का वेतन काटते हुए एक प्रतिकूल प्रविष्टि।

- नगर अभियंता डीडी गुप्ता का सात दिन का वेतन काटते हुए कारण बताओ नोटिस।