व्यापारियों ने कल नगर निगम का घेराव करने की घोषणा की

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के मुख्य पदाधिकारियों की हुई बैठक

Meerut उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के मुख्य पदाधिकारियों की बैठक अपार चेंबर में हुई। बैठक में टैक्स देने के बाद भी शहर के बाजारों नगर निगम द्वारा सुविधाएं ना दिए जाने के मुददों पर व्यापारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान व्यापारियों ने 17 मार्च को नगर निगम का घेराव करने की भी घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं। आशु शर्मा ने की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष नीरज कौशिक व शहर अध्यक्ष हाजी शारिक रहे।

नहीं हैं लेडीज टॉयलेट

आशू शर्मा ने कहा कि शहर के सभी बाजारों में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नगर निगम को करानी चाहिए। बड़ी संख्या में बाजारों में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं हैं। महिला व्यापारी भी बड़ी संख्या में आज बाजारों में व्यापार करती हैं। उनके लिए तो स्थिति और भी गंभीर बन जाती है, क्योंकि बाजारों में एक भी महिला शौचालय नहीं है। सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था शहर के सभी बाजारों में कराना नगर निगम की जिम्मेदारी बनती है। शहर के बाजारों में पथ प्रकाश की व्यवस्था भी खराब है। शहर के प्रमुख बाजारों में पाìकग की व्यवस्था नगर निगम के द्वारा कराई जाए। जहां व्यापारी अपने तथा ग्राहकों के वाहन खड़े करा सकें।

दुखी हैं व्यापारी

बैठक में मेरठ नगर निगम के द्वारा बाजारों में व्यापारियों को किसी भी प्रकार की सुविधा ना देना और शहर के सभी मुख्य बाजारों को सीवर लाइन डालने के नाम पर खोद डालने के मुददे पर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं। आशु शर्मा ने कहा व्यापारियों से सभी प्रकार का कॉमर्शियल टैक्स लेने के बाद भी नगर निगम शहर के बाजारों में किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा। व्यापारी नगर निगम की कार्यप्रणाली से बेहद दुखी हैं।

ये है मौजूद

इस दौरान मुख्य रूप से सरदार मंजीत सिंह कौछड़, सुमेर सिंह, पीयूष वशिष्ठ, विजय ओबेरॉय, अशफाक प्रधान, सनी गुप्ता, मंसुर भाई, अलमास खान, सरताज गाजी, सन्नी मेहरा, सुशील गोस्वामी, हिमांशु वत्स आदि मौजूद रहे।