बुधवार को 40 दाखिल हुए थे नामांकन, दो निरस्त पर्चे बहाल

अध्यक्ष पद से रमेंद्र चंद्र का नाम वापस, अब महावीर त्यागी और रविकांत भारद्वाज मैदान में

Meerut । मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए तैयारियां तेजी से शुरू हो गई है। गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद से रमेश चंद्र गुप्ता ने नाम वापस ले ि1लया है।

दो पैनल अामने-सामने

अब अध्यक्ष पद के लिए दो पैनल आमने-सामने हैं। महावीर सिंह त्यागी और रविकांत भारद्वाज मैदान में हैं। इसके अलावा, किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। सभी प्रत्याशी जीत के गणित बनाने में जुट गए हैं। आज से कचहरी में प्रचार तेजी से रहेगा।

21 पद पर 40 नामांकन

21 पदों के लिए 40 नामांकन पत्र दाखिल कर दावेदारी की गई थी। दो पर्चे निरस्त हो गए थे। गुरुवार को पर्चो की जांच हुई, तो दोनो पर्चे बहाल हो गए। अब 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब अध्यक्ष पद के लिए रमेश चंद्र गुप्ता ने नाम वापसी ले लिया है। महावीर सिंह त्यागी व रविकांत भारद्वाज मैदान में हैं।

ैयारी पूरी

इसके साथ ही चुनाव अधिकारियों ने चुनाव के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। बता दें कि 26 नवंबर को मेरठ बार एसोसिएशन का चुनाव होना है, जिसके लिए मतगणना 27 नवंबर को होगी। अब प्रचार पर जोर दिया जा रहा है।