-शाम साढ़े छह बजे से आठ बजे तक घंटाघर से सर्राफा बाजार तक किया पैदल गश्त

-

मेरठ : शहर में क्राइम की घटनाओं को रोकने के लिए एडीजी स्वंय ही सड़क पर उतर आए। उन्होंने घंटाघर से सर्राफा बाजार तक पैदल गश्त की। इस बीच सर्राफा व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी वार्ता की। सर्राफा व्यापारियों को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

क्या है मामला

मंगलवार शाम साढ़े छह बजे एडीजी मेरठ जोन आनंद कुमार घंटाघर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां से सर्राफा बाजार तक पैदल गश्त की। इस बीच सैंकड़ों दुकानदारों से सुरक्षा संबंधी वार्ता की। दुकानदारों की समस्याओं को भी सुना। इस बीच शहर सर्राफा बाजार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश रस्तोगी व भाजपा पार्षद विजय आंनद, मनोज गर्ग आदि सर्राफा व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं को सुना। इसके साथ उन्हें हल करने का वायदा किया।

----------------------

घंटाघर से सर्राफा बाजार तक पैदल गश्त किया गया था। इस बीच लोगों से समस्याएं भी सुनी, सर्राफा व्यापारियों से वार्ता भी की। उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र ही हल करने के आदेश दिए। आनंद कुमार एडीजी जोन मेरठ

घंटाघर से हटाया अतिक्रमण- एडीजी के आने से पहले घंटाघर पर हुए अतिक्रमण को पुलिस ने पहले ही हटा दिया। इसी के साथ रिक्शे वाले, फल के ठेले वालों को पुलिस ने तुंरत ही हटाया।