- एक-दो दिन में हो सकता है एक्शन

मेरठ। अलकरीम की दो दुकानों पर नगर निगम का बुल्डोजर चल सकता है। क्योंकि यह दोनों दुकानें भी घर के अंदर मिला रखी हैं। नगर निगम पहले ही इसकी पैमाइश कर चुका है। चुनाव से पहले निगम इसको तोड़ सकता है।

नाले के ऊपर निर्माण

होटल अलकरीम के मालिक ने नासिर अली ने दुकान के आगे हिस्सा नाले पर निर्माण कर दिया था। हालांकि नगर निगम ने इस निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।

किराए पर थी चार दुकान

होटल अलकरीम के मालिक पर नगर निगम के पास चार दुकान थी, जिसमें से दो दुकान निगम ने तोड़ दी हैं। इसके अलावा पीछे की दो दुकान अभी ध्वस्त होना बाकि हैं।

नगर निगम ने पैमाइश करा ली है। जो भी अवैध निर्माण है उसको ध्वस्त किया जाएगा। कोर्ट के स्पष्ट आदेश है कि अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। आदेश का पालन करते हुए ही निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

-डीकेएस कुशवाहा नगर आयुक्त