शहर की सीमा पर वाहनों की हो रही चे¨कग

शहर में चेकिंग शुरू, भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी पुलिस कर रही गश्त

Meerut। राजधानी लखनऊ में आतंकी पकड़े जाने के बाद जिले में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। सीमा पर वाहनों की चे¨कग की गई, तो शहर में भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त हुई। वहीं, खुफिया विभाग चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है।

खुफिया विभाग भी एक्टिव

रविवार दोपहर लखनऊ में दो आतंकी पकड़े जाने के बाद अलर्ट घोषित कर दिया गया। जिला पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ाते हुए चे¨कग शुरू कर दी। सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। रात तक जगह-जगह पुलिस चे¨कग कर रही थी। साथ ही अपने सूचना तंत्र को भी अलर्ट कर दिया। उधर, खुफिया विभाग भी एक्टिव हो गया। पल-पल की जानकारी अफसरों तक पहुंचाई गई। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।