एक्टर आकांक्षा शर्मा ने छोटे परदे पर बनाई अलग पहचान

मायानगरी में किस्मत आजमाने वालों को दिखाएंगी रास्ता

Meerut । शहर में प्रतिभाओं और हुनर की कमी नहीं है। कमी है तो बस उनके हुनर को तराशने की। शहर के कंकरखेड़ा निवासी एक्टर आकांक्षा शर्मा ने अपनी प्रतिभा और काबिलियत के बदौलत सपनों के शहर में मुकाम हासिल किया है। बुधवार को शास्त्रीनगर में अपनी बुआ डॉ। मधु वत्स के घर पर पहुंची आकांक्षा मीडिया से मुखातिब हुईं।

संघर्ष से सफलता तक

आकांक्षा ने बताया कि सपनों के शहर मुंबई में हर कोई संघर्ष करता है। उन्होंने अपने दम पर मुंबई में पहचान बनाई है। परिवार का सहारा और मजबूत हौसले के दम पर वह आज कई टीवी सीरियलों में विभिन्न भूमिका निभा रही हैं। अदाकारा ने बताया कि उन्होंने विक्रम भट्ट की लव गेम से फिल्मों में अदाकारी का सफर शुरू किया है। कई फिल्मों को लेकर निर्देशकों से बात भी चल रही है।

युवाओं को देंगी मार्गदर्शन

अभिनेत्री आकांक्षा का कहना है कि उनकी इच्छा है कि शहर के युवाओं को भी उनकी सफलता की मंजिल मिले। इसके लिए वे समय तत्पर हैं। वे प्रतिभावान युवाओं को मार्गदर्शन भी करेंगी।

टीवी सीरियल्स से मिली शोहरत

अभिनेत्री ने बताया कि वह भक्ति में शक्ति, सावधान इंडिया, साड्डा हक, इश्क का रंग सफेद में अलग-अलग किरदार निभा चुकी हैं।