- लोगों ने पकड़कर आरोपी को पीटा, पुलिस को सौंपा

- आरोपी के खिलाफ किया छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Meerut: घर में घुसकर एक शैतान अधेड़ ने महिला से खाना पीना मांगने के नाम पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। शताब्दी नगर सेक्टर दो में अधेड़ ने महिला के साथ न केवल छेड़छाड़ की बल्कि रेप करने की भी कोशिश की। लोगों ने पकड़कर अधेड़ की जमकर पिटाई की, जिसके बाद परतापुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है मामला

शताब्दी नगर सेक्टर दो में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला की शादी एक साल पहले ही हुई थी। शाम को खाना पीना मांगने के नाम पर मुकुट महल होटल के पीछे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला शिया राम पुत्र प्रसादी पहुंचा और महिला से पहले छेड़छाड़ की, विरोध करने पर महिला से मारपीट पर उतारु हो गया। इतना ही नहीं रेप की कोशिश भी की। शोर मचाने पर मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, उन्होंने अधेड़ की जमकर पिटाई की। काफी मुश्किल से परतापुर पुलिस ने लोगों के चंगुल से अधेड़ को निकाला। एसओ परतापुर सुरेंद्र नाथ का कहना है कि आरोपी ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की है। छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। सख्त कार्रवाई की जा रही है।