मेरठ (ब्यूरो)। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की ओर से आयोजित गोदरेज प्रजेंटिंग मिसेज नेचुरल ब्यूटी कांटेस्ट का ऑडिशन शनिवार और रविवार को होगा। ये ऑडिशन मेरठ गढ़ रोड स्थित वैष्णवी डांस एकेडमी पर होंगे। दोनों दिन सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक ऑडिशन किए जाएंगे।

ऑन द स्पॉट भी भरें फॉर्म
इन ऑडिशन में मैरिड महिलाएं भी पार्टिसिपेट कर सकती हैं। अगर किसी ने फॉर्म नहीं भरा है तो ऑन द स्पॉट भी फार्म भर सकते हैं। ये फॉर्म फ्री में मिलेंगे। ऑडिशन में सिलेक्ट होने वाली महिलाओं को ग्रैंड फिनाले में जाने का अवसर मिलेगा। इसके बाद विनर्स को एक लाख रुपए तक की राशि का पुरस्कार मिलेगा।

एक दिन पहले दिखा उत्साह
ऑडिशन से एक दिन पहले शुक्रवार को बेगमबाग स्थित सायका एरोबिक्स और एक्सरसाइज एरोबिक्स डांस एकेडमी मोहनपुरी में महिलाओं ने मिसेज नेचुरल ब्यूटी कांटेस्ट के फॉर्म भरे। फार्म भरने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

17 और 18 को ऑडिशन
इस मौके पर योगिता ने बताया कि यह ऑडिशन 17 व 18 दिसम्बर को होगा। ऑडिशन में सिलेक्ट महिलाओं को कैश प्राइज जीतने का मौका मिलेगा। ऑडिशन के लिए फॉर्म फ्री में दिए जा रहे हैं, जो भी महिलाएं फार्म भरना चाहती हैं वे दैनिक जागरण के ऑफिस में सम्पर्क कर सकती हैं।