मेरठ (ब्यूरो)। एक बार फिर नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा सदस्यों का कब्जा हो गया। शनिवार को नगर निगम कार्यकारिणी के लिए 12 पदों पर चुनाव किया गया। जिसमें 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए सदस्यों के पक्ष में वोट दिया। चुनाव में भाजपा के 8 और विपक्ष के 4 पार्षदों ने जीत दर्ज की। नई कार्यकारिणी के छह सदस्य साल भर ही कार्यकारिणी समिति में रहेंगे। साल भर बाद 12 में से छह सदस्य बाहर हो जाएंगे।

100 मतदाताओं ने डाले वोट
गौरतलब भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को नगर निगम के टाउन हॉल में कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूवर्क संपन्न हुआ। कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के लिए कुल 101 मतदाताओं में से 100 मतदाताओं ने अपनी वोट डाली। कार्यकारणी सदस्य के लिए भाजपा की तरफ से 10 और विपक्ष की तरफ से 4 पार्षदों ने पर्चे भरे थे। इनके लिए निगम के पार्षदों समेत पदेन सदस्यों मेें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य डा। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पहला वोट डाला। इसके अलावा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री डा। सोमेंद्र तोमर, राज्य सभा सदस्य विजय पाल ङ्क्षसह तोमर, कांता कर्दम, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और डा। सरोजनी अग्रवाल ने वोट डाली। वाराणासी में होने के कारण एक प्रमुख सदस्य भाजपा के एमएलसी अश्वनी त्यागी वोट डालने नहीं पहुंच सके।

ये बने कार्यकारिणी के सदस्य
चुनाव अधिकारी सहायक नगर आयुक्त शरद पाल ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए भाजपा के आठ पार्षद पवन चौधरी, संजय सैनी, दीपक वर्मा, विक्रांत ढाका, राजीव गुप्ता काले, पूनम गुप्ता, रेखा ङ्क्षसह, विमला और सपा के तीन पार्षद राहतजहां, कुलदीप और नाजरीन और एआईएमआईएम से पार्षद फजल करीम को विजय घोषित किया। वहीं भाजपा के पार्षद अनिल वर्मा और दीपिका शर्मा चुनाव हार गईं।