एमएलसी शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद्र शर्मा को दिया गया जीत का प्रमाण पत्र

स्नातक सीट पर हेम सिंह पुंडीर दूसरे स्थान पर, भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल आगे

Meerut। एमएलसी शिक्षक सीट चुनाव में श्रीचंद्र को जीत का प्रमाण पत्र शुक्रवार को जारी कर दिया गया। वहीं, स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल भी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी हेम सिंह पुंडीर दूसरे स्थान पर है। शनिवार यानि आज काउंटिंग का आखिरी दिन है। शनिवार दोपहर तक रिजल्ट आने की उम्मीद है।

शुक्रवार को जारी रही काउंटिंग

परतापुर स्थित कताई मिल में उप्र विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक सीट की मतगणना का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। शनिवार को भी जारी रहेगा। इसके लिए शुक्रवार को मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को बुलाया गया है, ताकि जल्दी से काउंटिंग कराई जा सके।

19 राउंड में होगी काउंटिंग

मेरठ व सहारनपुर मंडल में स्नातक सीट पर कुल 41.68 फीसद मतदान हुआ। कुल मतदाताओं की संख्या 2,97,320 रही। इनमें से गत एक दिसंबर को 1,23,935 ने मतदान किया। स्नातक चुनाव की मतगणना के लिए कुल 19 राउंड बनाए गए हैं। प्रत्येक राउंड में सात-सात हजार मतदाताओं की गिनती की जा रही है। गिनती का यह कार्य गुरुवार की रात करीब तीन बजे शुरू हुआ। इससे पूर्व सभी वोटों के बंडल बनाने की प्रक्रिया चलती रही। गुरुवार की रात तीन बजे से लेकर शुक्रवार की शाम करीब साढे़ सात बजे तक आठ राउंड की मतगणना हुई है। जिसमें हेम सिंह पुंडीर दूसरे स्थान पर चल रहे थे जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने अपनी दस हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई थी। मतगणना के दौरान प्रेक्षक समीर वर्मा व कमिश्नर अनीता सी। मेश्राम ने जायजा लिया। डीएम के। बालाजी, हापुड़ डीएम अदिति सिंह, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गब्र्याल, वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति व सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।