मिशन 2017 फतह को लेकर बनी टीम

- वेस्ट से पहली बार बने प्रदेश महामंत्री

- मेरठ से दो चेहरों को मिला स्थान

Meerut: तमाम उठापटक के बीच आखिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने अपनी टीम घोषित कर दी। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस बार कार्यकारिणी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाई गई है। टीम में हर वर्ग व हर क्षेत्र को महत्व देने की कोशिश की गई है। जिसके चलते पहली बार वेस्ट से महामंत्री, उपाध्यक्ष और मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदार सौंपी गई है।

वोट बैंक को सहेजने की कोशिश

महामंत्री जैसे पदों के लिए वेस्ट को हमेशा निराश होना पड़ता था। लेकिन इस बार बिजनौर से अशोक कटारिया को महामंत्री बनाकर पार्टी ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। कटारिया पिछले 20 सालों से प्रदेश टीम के सदस्य हैं। उनको एक और जहां सांगठनिक महारथ हासिल है। वहीं वेस्ट के गुर्जरों में उनका अच्छा रसूख माना जाता है। जिसके चलते पार्टी ने वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए भी फै सला लिया है।

टिकट से हो सकती है छुट्टी

पूर्व प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी का प्रमोशन करते हुए उन्हे प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अश्वनी त्यागी किठौर विधान सभा से टिकट के प्रबल दावेदार थे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनी कांता कर्दम हस्तिनापुर सीट से प्रबल दावेदार थी, पार्टी ने उन्हे संगठन में पद देकर टिकट से छुट्टी कर दी है। यही बात देवेन्द्र चौधरी के लिए भी चर्चा में है। क्योंकि देवेन्द्र भी गढ विधान सभा से टिकट के दावेदारों में थे।

----