- आसपास के लोगों के लिए खतरा बने हुए है किशोर

- डीएम के आश्वासन के बाद वापस लौट भाजपाई

Meerut:

राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में किशोर की शरारत से तंग आसपास के लोगों की समस्या लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज के नेतृत्व में डीएम से मिला। उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।

खतरा बने हुए है किशोर

भाजपाईयों का कहना था कि सम्प्रेक्षण गृह गांधी नगर कालोनी और सूरजकुंड क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा बन चुका है। आए दिन होने वाले उपद्रव एवं बवाल को लेकर आसपास के लोग बुरी तरह भयभीत और परेशान हैं। उन्होंने मांग की है कि गृह को तत्काल आबादी क्षेत्र से हटाया जाए। जब तक हटाने की प्रक्रिया पूरी न हो तब तक निम्न कार्यवाही की जाए। इनमें छतों की बाउन्ड्री वॉल ऊंची करने, मोहल्लों की तरह वाली खिड़कियों को बंद किया जाए। तेज बजने वाले डीजे व डैक को बंद कराया जाए। गृह के चारों तरफ दीवारें ऊंची की जाए। किशोरों की गृह में निर्धारित संख्या रखा जाए। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, अशोक चौधरी, राजेश शर्मा, रमेश चंद नागर, राजकुमार मुन्ना, अशोक कन्नौजिया, संजय शर्मा, वीनस शर्मा, शशांक गुप्ता, मनोज गोस्वामी, नितिन गोस्वामी, सुनील दत्त शर्मा, डब्बू यादव, कुसुम गोस्वामी व पीयूष मित्तल आदि शामिल रहे।